back to top

राष्ट्रपति कोविंद 26 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर जायेंगे

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या जायेंगे। राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान श्री राम मंदिर के निर्माण स्थल का भी दौरा करेंगे और वहां पूजा करेंगे। राष्ट्रपति 26 अगस्त को लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे 27 अगस्त को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल में एक सभागार का उद्घाटन करेंगे।

 

राष्ट्रपति कोविंद का 27 अगस्त को ही लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति 28 अगस्त को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति 29 अगस्त को ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या जाएंगे, जहां वे उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन परियोजनाओं में तुलसी स्मारक भवन का जीर्णाेद्धारानिर्माण और नगर बस स्टैंड एवं अयोध्या धाम का विकास शामिल है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...