back to top

राष्ट्रपति कोविंद ने देश भर से 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षण के नये तरीके विकसित करने में योगदान देने के लिए देशभर से 44 शिक्षकों को रविवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर का यह पुरस्कार देश में कुछ सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के अनोखे योगदान को और उन लोगों को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस के मौके पर दिया जाता है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा है बल्कि अपने विद्यार्थियों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। इस बात पर ध्यान दिलाते हुए कि प्रत्येक बच्चे में अलग-अलग क्षमताएं और प्रतिभा होती हैं, राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की अलग-अलग जरूरतों एवं रुचियों को ध्यान में रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

उन्होंने आॅनलाइन पुरस्कार समारोह के दौरान कहा, शिक्षकों को इस बात पर खास ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की विभिन्न क्षमताएं, प्रतिभाएं, मनोविज्ञान, सामाजिक पृष्ठभूमि और पर्यावरण होता है। इसलिए, प्रत्येक विद्यार्थी की विशेष जरूरतों, दिलचस्पियों और क्षमताओं के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाना चाहिए।

 

 

राष्ट्रपति ने कहा, विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा के संयोजन की प्राथमिक जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है। एक अच्छा शिक्षक व्यक्तित्व-निर्माता, समाज-निर्माता और राष्ट्र-निर्माता होता है। कोविंद ने अपने विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ऐसे शिक्षक मेरे विश्वास को मजबूत करते हैं कि आने वाली पीढ़ी हमारे योज्ञ शिक्षकों के हाथों में सुरक्षित है। शिक्षकों का हर किसी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है, लोग अपने शिक्षकों को आजीवन याद करते हैं। जो शिक्षक अपने छात्रों को स्नेह एवं समर्पण से शिक्षा देते हैं, उन्हें अपने छात्रों से हमेशा सम्मान मिलता है।

 

राष्ट्रपति ने शिक्षकों से अपने छात्रों को एक सुनहरे भविष्य की कल्पना करने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की योज्ञता हासिल करने के लिए प्रेरित करने और सक्षम बनाने की अपील की। शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पहली बार 1958 में शुरू किए गए थे जिसका मकसद युवाओं की बुद्धि एवं भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की उत्कृष्टता और प्रतिबद्धता को मान्यता देना था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...