back to top

वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की समय से पूरी हो तैयारियां : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोरोना की वैक्सीन आ जाने के बाद भी हमें कोविड के प्रति सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्य को केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स और क्रम के अनुरूप चलाया जाये। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण के अभियान की सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम हफ्ते में दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को किया जाना है। पहले चरण के वैक्सीनेशन के तहत अगले तीन हफ़्तों में सभी हेल्थ वर्कर्स का कोरोना वैक्सीनेशन पूरा कर लिया जाये। 15 फरवरी से पहले चरण में वैक्सीनेट किये गये लोगों को कोरोना वैक्सीन की सेकंड डोज दिया जाना शुरू किया जाये।

योगी ने कहा कि कोविड के प्रसार को रोकने में कोविड टेस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सर्विलांस सिस्टम और कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से जारी रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन कोविड के कम से कम 1.50 लाख टेस्ट ज़रूर किये जायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोग्य मेलों में एंटीजन टेस्ट की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। आरोग्य मेलों में आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी जाये और पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं के गोल्डन कार्ड भी वितरित किये जायें। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जाये।

योगी ने कहा कि कोविड अस्पतालों में सभी ज़रूरी दवाओं, मेडिकल उपकरणों और बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखी जाये। सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी के बारे में जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किये जायें। उन्होंने ‘102’ और ‘108’ एम्बुलेंस सेवाओं का सुचारु और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूतमंदों को एक निश्चित समय में एम्बुलेंस सेवा ज़रूर मिले।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...