back to top

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के गृहनगर लखनऊ आने पर जोर-शोर से की जा रहीं तैयारियां

लखनऊ ।अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से लौटने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार को अपने गृहनगर लखनऊ लौटेंगे, जिनके भव्य स्वागत की तैयारियां जारी हैं। शुक्ला के परिवार के सदस्य इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

शुभांशु के पिता शंभू शुक्ला ने कहा, हम बहुत खुश हैं कि मेरा बेटा अपने गृहनगर आ रहा है, हालांकि मुझे अभी भी नहीं लगता कि उसे त्रिवेणी नगर में स्थित अपने घर आने का समय मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि अगर कार्यक्रम और सुरक्षा प्रोटोकॉल अनुमति देंगे तो वह आएगा। शुभांशु के परिवार के अधिकांश सदस्य भी उनसे मिलने पहुंच चुके हैं।

शंभू ने कहा कि शुभांशु की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी उनके साथ लखनऊ आयंगे। उनके परिवार ने संकेत दिया है कि शुभांशु संभवत: तीन दिन के लिए लखनऊ में आयेंगे, हालांकि उनका कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। शुभांशु के स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) लखनऊ में एक भव्य विजय परेडै का आयोजन किया गया है। समारोह की शुरूआत सुबह 8:45 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर सीएमएस के छात्रों द्वारा भव्य स्वागत के साथ होगी। इसके बाद शुक्ला सुबह 9:00 बजे हवाई अड्डे से शुरू होने वाली कार परेड में शामिल होंगे, जो गोमती नगर विस्तार परिसर से होते हुए जी-20 चौक तक जाएगी।


सीएमएस के मीडिया प्रमुख ज्षि खन्ना ने बताया कि सीएमएस के 63,000 से ज्यादा छात्र स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सीएमएस गोमती नगर विस्तार परिसर प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 10:00 बजे एक भव्य सम्मान समारोह से पहले शुक्ला के सम्मान में एक विशेष मार्च निकाला जाएगा। खन्ना ने बताया कि उसी स्थान पर दोपहर 12:00 बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें शुभांशु शुक्ला भी शामिल होंगे।

शुभांशु के स्वागत में राज्य की राजधानी में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पिछले सत्र में शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की उनकी ऐतिहासिक यात्रा के लिए बधाई दी थी। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश महासचिव अंकुर सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि लखनऊ में स्थित इंदिरा गांधी तारामंडल और क्षेत्रीय विज्ञान नगरी का नाम बदलकर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर रखा जाए। ग्रुप कैप्टन शुक्ला 25 जून को फ्लोरिडा से प्रक्षेपित हुए एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। अपने 18-दिवसीय मिशन के दौरान उन्होंने 60 से अधिक प्रयोग किए और 20 सत्रों में भाग लिया।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...

रचनात्मक माहौल बच्चों की प्रतिभा को देता है नई दिशा : जय कृष्ण अग्रवाल

प्रेरित करना किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डिवेलपमेंट प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

आज रात से लगेगा खरमास, एक माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

धनु संक्रांति वाला खरमास करीब 15 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच लगता हैलखनऊ। होली के बाद खरमास की शुरूआत शनिवार से होगी। ज्योतिषाचार्यों...

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...