back to top

प्रयागराज : बस से भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी एसयूवी कार, 10 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख

प्रयागराज। प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने- सामने की टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने आ रहे थे लेकिन तभी राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई और बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि बस में भी श्रद्धालु ही सवार थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। आदित्यनाथ के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रयागराज-मीरजापुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उसने कहा, मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...