back to top

मीडिया की आजादी के लिए कटिबद्ध है केंद्र सरकार: जावडेकर

कोच्चि: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की भाजपा की अगुवाई वाली सरकार मीडिया की आजादी सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है और उन्होंने प्रेस की आजादी की रक्षा के लिए 1975 में आपातकाल के विरुद्ध पार्टी के नेताओं के संघर्ष को याद किया। जावडेकर ने यहां मलयाला मनोरमा न्यूज कॉनक्लेव में नया भारत: सरकार एवं मीडिया विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा, छात्र आंदोलन के दिनों में हमने 1975 में आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और हम मीडिया की आजादी की रक्षा के लिए जेल गए। उन्होंने कहा, मीडिया की आजादी की रक्षा के लिए वह प्रतिबद्घता आज भी और हमेशा बनी रहेगी। यह जिक्र करते हुए कि देश में एक लाख से अधिक प्रकाशन, 700 से अधिक टीवी चैनल, कई वेब एवं न्यूज पोर्टल हैं, मंत्री ने कहा कि अब सोशल मीडिया की मदद से कोई भी किसी को संवाद करने से रोक नहीं सकता। यह संचार की ताकत है।

 

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार स्वतंत्रता लोकतांत्रिक समाज का मूल तत्व है लेकिन जिम्मेदार स्वतंत्रता से उनका मतलब विनियमित आजादी नहीं है बल्कि आजादी का उपयोग करते हुए जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से है। इस बात पर बल देते हुए कि सरकार मीडिया की आजादी, अभिव्यक्ति एवं प्रदर्शन की स्वतंत्रता के प्रति कटिबद्घ है, उन्होंने कहा, वह स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल तत्व है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उज्ज्वल लोकतंत्र को ये आजादी मयस्सर हो। हम वह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के नए भारत की अवधारणा का मूल तत्व भ्रष्टाचार मुक्त नया भारत, आतंकवाद मुक्त नया भारत, जातिवादी मुक्त नया भारत, संप्रदायवाद मुक्त नया भारत, गरीबी मुक्त नया भारत और गंदगी मुक्त नया भारत है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...