back to top

बांग्लादेश के गृह मंत्री से मिले पीएम मोदी, विकास में सहयोग की प्रतिबद्घता जताई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान कमाल से मुलाकात की और प्रगति एवं समृद्घि में मजबूत सहयोगी बने रहने की भारत की प्रतिबद्घता की पुन: पुष्टि की। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट में कहा गया है, बांग्लादेश के गृहमंत्री असद-उज-जमां खान कमाल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। कमाल 7वें गृह मंत्री स्तर की बैठक में हिस्सा लेने भारत आए हुए हैं। बैठक के दौरान बांग्लादेश के गृह मंत्री ने दोनों देशों के बीच मजबूत और आगे बढ़ते संबंधों को रेखांकित किया और सीमा प्रबंधन एवं आधारभूत ढांचा क्षेत्र सहित भारत के समर्थन के लिए आभार जताया। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रगति एवं समृद्घि में मजबूत सहयोगी बने रहने की भारत की प्रतिबद्घता की पुन: पुष्टि की।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के दूरदर्शी नेतृत्व में बांग्लादेश ने न केवल क्षेत्र में बल्कि पूरी दुनिया में लोकतंत्र एवं विकास का उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बांग्लादेश के गृह मंत्री ने वहां की प्रधानमंत्री की ओर से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के गृह मंत्री की भावनाओं के प्रति आभार जताया। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान के साथ बैठक की थी और वहां से पूर्वोतर में हो रही अवैध घुसपैठ पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया था। भारत-बांग्लादेश के गृह मंत्री स्तर की वार्ता की 7वीं बैठक में बांग्लादेश के गृह मंत्री असद-उज-जमां खान के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...