back to top

प्रभास की राधे श्याम का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। प्रभास के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बाहुबली फेम एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के टाइटल और लुक पोस्टर का खुलासा कर दिया है। इस फिल्म का नाम होगा राधे श्याम। लुक पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आती है।

इस फिल्म को अभी तक प्रभास 20 के नाम से एड्रेस किया जा रहा था। अब प्रभास की रोमांटिक ड्रामा को टाइटल मिल गया है। अलग-अलग भाषाओं में फिल्म राधे श्याम के 5 पोस्टर रिलीज किए गए हैं। राधे श्याम को 4 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इनमें हिंदी भी शामिल है। ये मूवी सिनेमाघरों में साल 2021 में आएगी। राधे श्याम एक बिग बजट मूवी है। प्रभास ने इंस्टा पर मूवी के पोस्टर शेयर किए हैं।

पोस्टर में जहां प्रभास सूटेड बूटेड लुक में हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं रेड गाउन में पूजा हेगड़े ग्लैमरस लग रही हैं। इस पोस्टर में प्रभास और पूजा रोमांटिक डांस करते हुए पोज दे रहे हैं। बैकग्राउंड में बाढ़ या सैलाब का मंजर भी दिख रहा है। पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस मूवी को राधा कृष्ण कुमार ने डायरेक्ट किया है। पहली बार आॅनस्क्रीन प्रभास और पूजा की जोड़ी फैंस को दिखेगी।

प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में प्रियदर्शी, भागश्री अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले रिलीज हुई प्रभास की फिल्म साहो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म के पिटने से मेकर्स को काफी नुकसान भी हुआ। साहो एक एक्शन मूवी थी। प्रभास ने उन दिनों अपने कई इंटरव्यू में कहा था कि वे साहो के बाद किसी रोमांटिक फिल्म में काम करना चाहते हैं। अब 2021 में फैंस को प्रभास का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...