back to top

बहुभाषी साइ-फाई फिल्म में नजर आएंगे प्रभास और दीपिका पादुकोण

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता प्रभास एक बहुभाषी साइंस-फिक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। मनोरंजन जगत में 50 वर्ष पूरे कर रही वैजयंती मूवीज ने रविवार को बैनर की स्वर्ण जयंती के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की।

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा बन कर बहुत रोमांचित हैं। उन्होंने लिखा, यह अविश्वसनीय यात्रा शुरु करने का अब और इंतजार नहीं होता। फिल्म महानटी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अश्विन ने कहा कि दीपिका के साथ इस फिल्म में बाहुबली अभिनेता प्रभास नजर आएंगे।

अश्विन ने कहा, मैं दीपिका को इस किरदार में देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मुख्यधारा की किसी भी अभिनेत्री ने अब तक इस तरह का किरदार नहीं निभाया है और यह सभी के लिए हैरान कर देने वाला होगा। उन्होंन कहा, मुझे विश्वास है कि फिल्म में दीपिका-प्रभास की जोड़ी और उनकी कहानी ऐसी होगी, जिसे दर्शक वर्षों तक याद रखेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...