back to top

पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस ने खत्म की नामदारों की सियासत: श्रीकांत शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस के उदय को भाजपा की प्रचंड जीत का कारण बताते हुए शनिवार को कहा कि इस चुनाव ने जाति, धर्म, वंशवाद और नाम की सियासत को खत्म कर दिया है।

शर्मा ने भाषा से बातचीत में कहा कि जनता ने इस चुनाव में कामदार को चुना और जाति, धर्म, वंश और नाम की राजनीति को खत्म कर दिया।

इस चुनाव में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस के उदय ने भाजपा को प्रचंड विजय दिलाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के अपनी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया।

इसका मतदाताओं पर बहुत गहरा असर पड़ा। यही वजह है कि उनके लिए कोई काम ना करने वाले जो लोग उन्हें अपना वोट बैंक मानकर चल रहे थे, उन्हें परिणाम भुगतना पड़ा।

शर्मा ने कहा कि कई तथाकथित धर्मनिरपेक्ष पार्टियां मुसलमानों की हितैषी बनने का दावा करती हैं लेकिन इस तबके को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ अगर किसी ने दिलाया है तो वह भाजपा ही है।

यह लाभ मिलने पर मुस्लिम मतदाताओं को एहसास हो गया कि कौन उन्हें बेवकूफ बना रहा है और कौन उनके लिए काम कर रहा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में मुसलमानों ने भी भाजपा को वोट दिया है।

शर्मा के प्रभार वाली कन्नौज, फिरोजाबाद, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, आगरा, भदोही और बलिया लोकसभा सीटों पर भाजपा को जोरदार जीत हासिल हुई। इनमें से कन्नौज और फिरोजाबाद सीटें सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थीं।

कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव और फिरोजाबाद में अखिलेश के चचेरे भाई अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे थे, मगर भाजपा ने दोनों ही सीटें सपा से छीन लीं। इसके अलावा फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को करीब पांच लाख वोट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

शर्मा ने सपा के गढ़ कन्नौज और फिरोजाबाद में भाजपा की जीत का जिक्र होने पर कहा कि सपा को अपने अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपरिपक्वता का खामियाजा एक बार फिर भुगतना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश ने पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस से हाथ मिलाकर नुकसान उठाया और जो कुछ बचा था, उसे मायावती से गठबंधन करके गंवा दिया। अगर ऐसा ही रहा तो एक दिन सपा साफ हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...