back to top

सीतापुर में बीएलओ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर। सीतापुर जिले के अतरिया थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित एक स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत एक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने कथित तौर पर अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम अतरिया थाना क्षेत्र में घटी। अतरिया थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पहचान उमेश (30) के रूप में हुई है, जो रामपुर कला थाना क्षेत्र का निवासी था।

गुप्ता ने बताया कि उमेश अतरिया कस्बे में किराए के मकान में रहता था और स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि घटना के समय उमेश अपने कमरे में अकेला था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन लोहे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला, इसलिए उसे कटर से काट दिया गया। उन्होंने कहा कि कमरे के अंदर उमेश का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कानूनी कार्वाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, उमेश को हाल ही में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस ने बताया कि नई जिम्मेदारी और कार्यभार के कारण वह लगातार दबाव में थे। हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। कानूनी कार्वाई के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 36 नागरिक मारे गए, 160 की हालत गंभीर

काबुल (अफगानिस्तान)। पाकिस्तानी सेना की ओर से रविवार रात किए गए हवाई हमलों में कम से कम 36 नागरिकों की मौत हो गई और...

रामलला के दरबार में केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस नेताओं का अयोध्या दौरा

रामलला दर्शन के लिए कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या रवाना होगा लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर अयोध्या केंद्र...

बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से हारा भारत

यत्सुशिरो (जापान)। बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से। . 2 से मिली हार...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें...

योगी सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल

पर्यटन विभाग की पहल, पीलीभीत जिले में स्थित मां गोमती उद्गम स्थल पर विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं गोमती नदी की प्रदेश में 960 किमी. की...

लखनऊ के विकास नगर में जूते की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

लखनऊ। राजधानी के विकास नगर इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महावीर इंटर कॉलेज के पास स्थित एक जूते-चप्पल की...