back to top

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 36 नागरिक मारे गए, 160 की हालत गंभीर

काबुल (अफगानिस्तान)। पाकिस्तानी सेना की ओर से रविवार रात किए गए हवाई हमलों में कम से कम 36 नागरिकों की मौत हो गई और 160 से अधिक लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्ला तरार ने कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रविवार देर रात अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी कार्वाई की और आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए, जिनमें 29 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान का कहना है कि यह कार्वाई देश में हाल में हुए आतंकी हमलों के जवाब में की गई।वहीं अफगानिस्तान ने इन हमलों की कड़ी निंदा की और इन्हें कायरतापूर्ण आक्रामकता और बर्बरता का कृत्य बताया।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पक्तिया प्रांत के चमकनी जिले में एक घर को निशाना बनाया, जिसमें एक बुजुर्ग और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण घायलों को बचाने के लिए वहां पहुंचे तो उसी क्षेत्र पर दोबारा हमला किया गया, जिसमें 28 ग्रामीणों की मौत हो गई और 158 लोग घायल हो गए।

फितरत के अनुसार, पक्तिका प्रांत के गियान जिले के एक गांव में एक अन्य घर पर किए गए हमले में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।उन्होंने यह भी बताया कि कुनार प्रांत में एक आम आदमी के घर पर भी हमला हुआ। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन करीब 30 पशु मारे गए।

हाल के वर्षों में पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों में काफी वृद्धि हुई है। पाकिस्तान इन हमलों के लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उससे जुड़े अन्य आतंकी संगठनों को जिम्मेदार ठहराता है। पाकिस्तान की यह सैन्य कार्वाई कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद हुई।

इस हमले में तीन सैनिक मारे गए थे। जवाबी कार्वाई में सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया जबकि एक घायल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान अफगान नागरिक के रूप में की गई है। इस हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली है, जो टीटीपी से अलग हुआ गुट है।

RELATED ARTICLES

रामलला के दरबार में केजरीवाल के बाद अब कांग्रेस नेताओं का अयोध्या दौरा

रामलला दर्शन के लिए कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या रवाना होगा लखनऊ/अयोध्या। उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर अयोध्या केंद्र...

बैडमिंटन एशिया जूनियर टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से हारा भारत

यत्सुशिरो (जापान)। बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैम्पियनशिप में भारत का अभियान सोमवार को क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से। . 2 से मिली हार...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें...

योगी सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल

पर्यटन विभाग की पहल, पीलीभीत जिले में स्थित मां गोमती उद्गम स्थल पर विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं गोमती नदी की प्रदेश में 960 किमी. की...

लखनऊ के विकास नगर में जूते की दुकान में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

लखनऊ। राजधानी के विकास नगर इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महावीर इंटर कॉलेज के पास स्थित एक जूते-चप्पल की...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 3 महीने पहले ही मिल गई थी गड़बड़ी की जानकारी

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में एक अहम खुलासा सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले ही दान...