back to top

कनिका को पुलिस का नोटिस : 30 अप्रैल को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया

लखनऊ। कोविड-19 से संक्रमित हुई बॉलीवुड सेलिब्रिटी गायिका कनिका कपूर को लखनऊ पुलिस ने सरोजिनी नगर थाने में 30 अप्रैल को हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने के संबंध में सोमवार को एक नोटिस भेजा। लखनऊ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कनिका कपूर को एक नोटिस देकर कहा गया है कि वह 30 अप्रैल को सरोजनी नगर थाने आकर अपना बयान दर्ज कराएं।

इसी थाने में कनिका के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत गत 20 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज कराया गया था अधिकारी ने बताया कि अगर नोटिस का पालन नहीं किया गया तो कनिका को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा सकता है। इसके पूर्व कनिका ने रविवार को ट्वीट कर सरकार को घेरते हुए कहा था कि एक व्यक्ति पर नकारात्मकता थोपने से वास्तविकता को नहीं बदला जा सकता।

पिछली 19 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आलोचना के घेरे में आई कनिका ने ट्वीट में कहा कि जब वह लंदन से मुंबई लौटी थीं, उस वक्त उन्हें पृथक-वास में रहने की कोई सलाह नहीं दी गई थी और मुंबई से लखनऊ आने पर उनकी कोई जांच तक नहीं की गई। उन्होंने ट्वीट में कहा मैं जिसके संपर्क में आई, चाहे वह ब्रिटेन हो, मुंबई हो या फिर लखनऊ, किसी में भी कोविड-19 के लक्षण नहीं पाए गए। बल्कि सच्चाई यह है कि उन सब की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।

कनिका ने हवाई अड्डों पर कोरोना संक्रमितों की जांच की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा मैं 10 मार्च को ब्रिटेन से मुंबई आई और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मेरी नियमित जांच हुई। उस वक्त मुझे ऐसा कोई परामर्श नहीं दिया गया कि मुझे खुद पृथक-वास की जरूरत है। मुझे अपनी तबीयत जरा भी खराब नहीं लगी तो मैं खुद पृथक-वास में नहीं गई। उन्होंने कहा, मैं अगले दिन यानी 11 मार्च को अपने परिवार से मिलने लखनऊ गई। घरेलू उड़ानों के लिए उस वक्त तक स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। उसके बाद 14 और 15 मार्च को मैंने अपने मित्र द्वारा दिए गए लंच और डिनर कार्यक्रम में शिरकत की। मैंने कोई भी पार्टी आयोजित नहीं की और मैं पूरी तरह से ठीक थी।

कनिका ने ट्वीट में कहा, मुझे 17 और 18 मार्च को कुछ लक्षणों का एहसास हुआ तो मैंने अपनी जांच का अनुरोध किया। मैं 19 मार्च को कोरोना संक्रमित पाई गई और 20 मार्च को जब मुझे इस बारे में पता चला, तो मैंने अस्पताल जाना बेहतर समझा। मुझे तीन नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्होंने कहा, मैं उन डॉक्टरों और नर्सेज का खासतौर पर शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने मेरे बेहद भावुक और कड़ी परीक्षा वाले लम्हों में मेरा बहुत ख्याल रखा। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं इस मामले को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ संभाल सकती हूं।

गौरतलब है कि गत 14 और 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित कुछ पार्टियों में कनिका ने शिरकत की थी। इनमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि इन सब की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। गत 19 मार्च को कनिका के कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद उनकी यह कहते हुए तीखी आलोचना की गई थी कि उन्होंने लंदन से लौटने पर हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा खुद को पृथक करने की सलाह न मानते हुए पार्टियां आयोजित कीं।

इस मामले में कनिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। कनिका को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था और तीन नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद गत 6 अप्रैल को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस वक्त वह लखनऊ में अपने परिवार के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...