back to top

बापू के सपनों को पूरा कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी : ब्रजेश पाठक

गांधी जयंती: ब्रजेश पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हजरत जीपीओ पार्क में स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं पर बैठकर गांधी के प्रिय भजनों को सुना।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और भवन में बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और चरखा चला कर सूट काता। खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए गांधी आश्रम से कुर्ते के कपड़े भी खरीदे। बृजेश पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य अहिंसा का मार्ग बापू ने भारतवर्ष को दिखाया आज सारी दुनिया उसका अनुसरण कर रही है। महात्मा गांधी के स्वच्छता मिशन को धरातल पर उतारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। स्वच्छता पखवाड़े में जन सामान्य को जोड़कर स्वच्छता का मिशन पूरा रहे हैं।

बापू ने राष्ट्र के लिए जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। बृजेश पाठक ने प्रदेश के सभी लोगों से अनुरोध किया कि हाथ से बने खादी वस्त्रो का प्रयोग करें जिससे गरीबों, वंचितों व मजदूरों को रोजगार मिलेगा और प्रत्येक भारतवासी में भारतीयता की भावना जागृत होगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री शास्त्री भवन एनएफसी पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहां उपस्थित स्वच्छता कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और लखनऊ और प्रदेश को स्वच्छ बनाने मे दायित्व निर्वहन के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, अमोद कुमार लखविंदर सिंह और मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, ऋषि शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आईटीए पुरुष प्राइज मनी टेनिस टूर्नामेंट: एकल में वंश बिष्ट चैंपियन, युगल में वंश नंदल-मयंक शर्मा की जोड़ी विजेता

लखनऊ। स्वरुप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में एकल व युगल दोनों वर्गो में उलटफेर से विजेता का फैसला हुआ। एकल में...

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन और प्लासियो मॉल में मिल रहे आईपीएल के टिकट,बुक माई शो पर भी ऑनलाइन हो रही एम टिकट की बुकिंग, क्यूआर...

लखनऊ। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के लिए ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही अब फैन्स ऑफलाइन काउंटर से भी टिकट खरीद सकते...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...