back to top

पीएम मोदी ने आगरा मेट्रो को वर्चुअल रूप से दिखाई हरी झंडी, सीएम आदित्यनाथ रहे मौजूद

आगरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा मेट्रो को कोलकाता से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई और यह तय समय से नौ महीने पहले ही पटरी पर दौड़ने लगी। इस मेट्रो लाइन के भूमिगत खंड का निर्माण 32 महीने में प्रस्तावित था, लेकिन यह 23 महीने में बनकर तैयार हो गया। सात दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था।

एक बयान के मुताबिक इस मौके पर ताज महल मेट्रो स्टेशन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेट्रो स्टेशन के अंदर एआई से निगरानी की जाएगी। आगरा मेट्रो उप्र की छठी मेट्रो सेवा होगी। इसके पहले चरण में अभी 6 किलोमीटर तक मेट्रो चलेगी और बृहस्पतिवार से आम जनता के लिए यात्री सेवा आरंभ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो में ताजमहल स्टेशन से ताज पूर्वी स्टेशन तक सफर भी किया। उनके साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, आगरा मेट्रो का आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्चुअली आरंभ किया। परियोजना की गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता महत्व रखती है। आगरा मेट्रो ने इस मानक को बनाये रखा है…..शुभकामनाएं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2021 में आगरा मेट्रो कार्य का आरंभ हुआ था और दो वर्ष के अंदर ही छह किलोमीटर का काम पूरा कर लिया गया। इसमें तीन एलिवेटेड और तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं। आगरा मेट्रो के शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसके पास सबसे अधिक शहर में मेट्रो की सुविधा है। इससे पहले लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवा प्रारंभ हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो निगम ने कानपुर मेट्रो, लखनऊ मेट्रो और आगरा मेट्रो के कार्य को जिस तत्परता के साथ किया है, उसकी सर्वत्र सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि तीन भूमिगत स्टेशन को तीन किमी क्षेत्र में विकसित करने में एक तय समय सीमा से पहले कार्य करके देश के अंदर सबसे पहले तीव्र गति से कार्य करने का कीर्तिमान आगरा मेट्रो के नाम है। मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी जी के आभारी हैं कि उन्होंने आगरा का मेट्रो के लिए चयन करके इस कार्य को तेजी के साथ आगे बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

महिला आरक्षण विधेयक ….. सत्तारूढ़ दल का सपा-कांग्रेस पर हमला तेज, विपक्ष ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया

अपर्णा सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू हैं, इसलिए भी उनके इस प्रतिरोध से सियासी पारा चढ़...

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में मार्च तिमाही में तीन प्रतिशत की गिरावट

नयी दिल्ली। भारत का स्मार्टफोन निर्यात लागत दबाव और कमजोर मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत...