back to top

पीएम मोदी फ्रांस के मार्सिले शहर पहुंचे, कहा- सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिणी फ्रांस के मार्सिले पहुंचे और स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने इसी बंदरगाह शहर में भाग निकलने का साहसिक प्रयास किया था। मोदी ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) वहां पहुंचने के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मार्सिले पहुंचा हूं। भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष में यह शहर विशेष महत्व रखता है। यहीं पर महान वीर सावरकर ने भाग निकलने का साहसिक प्रयास किया था।

उन्होंने कहा, मैं मार्सिले के लोगों और उस समय के फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मांग की थी कि उन्हें ब्रिटिश हिरासत में नहीं सौंपा जाए। वीर सावरकर की बहादुरी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मार्सिले पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

देर रात (भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 18 मिनट) एक्स पर लिखे पोस्ट में मोदी ने कहा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैं कुछ देर पहले मार्सिले पहुंचे हैं। इस यात्रा में भारत और फ्रांस को और करीब लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। जिस भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया जा रहा है, उससे लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे। मैं प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करूंगा।

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर ने आठ जुलाई, 1910 को अग्रेजों की कैद से भागने का प्रयास किया था, जब उन्हें मुकदमे के लिए ब्रिटिश जहाज मोरिया से भारत लाया जा रहा था। ऐसा माना जाता है कि सावरकर ने जहाज के पोर्टहोल से फिसलकर बाहर निकलने का प्रयास किया और तैर कर तट तक पहुंचने में कामयाब हो गए थे, लेकिन फ्रांसीसी अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर उन्हें ब्रिटिश जहाज अधिकारियों की हिरासत में वापस सौंप दिया। इससे एक बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। सावरकर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की सेल्युलर जेल में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करने के लिए मार्सिले में हैं। दोनों नेताओं की बुधवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना है, जिसमें दोनों विश्व युद्ध के दौरान लड़ते हुए शहीद हुए भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद में माजरज्ञूज वॉर सीमेट्री का दौरा भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु संलयन सहयोग, अंतरराष्ट्रीय ताप नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) परियोजना का दौरा भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। इससे पहले मंगलवार को दोनों नेताओं ने एआई एक्शन समिट और 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया। यह मोदी की छठी फ्रांस यात्रा है। मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में फ्रांस से अमेरिका जाएंगे।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...