back to top

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय लोगों के आपसी संबंधों को तोड़ रहे हैं: राहुल गांधी

मलप्पुरम (केरल)। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों के बीच के संबंधों को तोड़ने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि इससे भारत की भावना बिखरती जा रही है। राहुल एक दिन के लिए केरल आए हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह दावा करना प्रधानमंत्री का अहंकार है कि कोई और नहीं, बल्कि सिर्फ वही (प्रधानमंत्री मोदी ही) भारत को जानते व समझते हैं, खासकर जब वह (मोदी) विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों की संस्कृति, भाषा, जीवनशैली तथा लोगों की समस्याओं को जाने-बूझे बगैर ही दावे करते हैं। केरल के मलप्पुरम जिले में एक डायलायसिस केंद्र का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत महज एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह यहां रहने वाले लोगों और एकदूसरे के साथ उनके आपसी संबंध हैं।

उन्होंने कहा , प्रधानमंत्री से मेरी समस्या यह है कि वह इन संबंधों को तोड़ रहे हैं। यदि वह भारत के लोगों के बीच के संबंध तोड़ रहे हैं, तो वह भारत की भावना में विखराव ला रहे हैं। यही कारण है कि मैं उनके खिलाफ हूं। राहुल ने कहा, जब भी वह (प्रधानमंत्री) इस तानेबाने को तोड़ते हैं, तब लोगों के बीच संबंधों को दुरूस्त करना मेरा दायित्व है। जब भी वह इन संबंधों को तोड़ने के लिए नफरत का इस्तेमाल करते हैं, तब प्रेम एवं करूणा से उसे दुरूस्त करना मेरा दायित्व है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह देश की विभिन्न संस्कृतियों, विचारों और धर्मों को समझे बगैर उनके बीच सेतु नहीं बना सकते और उसके लिए व्यक्ति को पूरी नम्रता एवं चीजों को समझने की इच्छा के साथ विभिन्न राज्यों एवं देश के धर्मस्थलों की यात्रा करने की जरूरत होती है।

 

उन्होंने कहा, यदि मैं अहंकार के साथ इन स्थानों पर जाता हूं तो मैं अज्ञानी हूं। कैसे मैं, हजारों वर्षों के इतिहास वाले केरल एवं तमिलनाडु के लोगों के पास जाकर दावा कर सकता हूं कि मैं उन्हें जानता हूं। मुझे उनके पास नम्रता से जाना होगा। अन्यथा मैं कैसे परिभाषित कर सकता हूं कि भारत क्या है? उन्होंने कहा, उस व्यक्ति के अहंकार की कल्पना कीजिए, जो दावा करता है- मैं जानता हूं कि भारत क्या है। मैं जानता हूं कि केरल के लोगों की जरूरत क्या है। मुझे पता है कि तमिलनाडु के लोगों की जरूरत क्या है। ऐसे व्यक्ति के अहंकार के बारे में कल्पना कीजिए, जो दावा करता है कि सिर्फ उसे ही पता है कि भारत क्या है और भारत के लोगों की जरूरत क्या है। यह दूसरी समस्या है, जो मुझे प्रधानमंत्री से है। उन्होंने तो मान ही लिया है कि उनकी तरह कोई और इस धरती को नहीं समझता।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...