back to top

तनाव भड़काने की साजिश

सरकार का विरोध करना, अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरना, प्रदर्शन, रैली करना, जनता एवं मीडिया के जरिये दबाव डालकर जनहित के लिए सरकार को बाध्य करना, यह सब लोकतंत्र के गुण हैं और एक आदर्श लोकतंत्र इन गुणों के बिना विकसित नहीं हो सकता। लेकिन जब इन सांविधानिक, राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की आड़ में राष्ट्रविरोधी साजिशें होने लगें तो यही अधिकार किस तरह से गलत लोगों के गलत उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल हो जाते हैं, इसका दुखद एवं हिंसक रूप शाहीन बाग प्रदर्शन और उसके बाद अमरीका के राष्ट्रपति की मौजूदगी में दिल्ली में हुई व्यापक हिंसा है।

चंद लोगों ने लोकतंत्र को हथियार बनाकर साजिशें रचीं और ठीक उस समय दिल्ली में दंगा करा दिया जब अमरीका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में थे। बंग्लुरू में मोहम्मद साहब को लेकर एक व्यक्ति ने विवादस्पद पोस्ट किया और देखते ही देखते हजारों लोग दंगा करने सड़कों पर उतर आये। अब ऐसी ही साजिश हाथरस कांड को लेकर सामने आयी है।

इतने विशाल एवं विविधताओं वाले देश में हर दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जिनको अगर सुलगाने का काम किया जाये तो राष्ट्र के सामाजिक ताने-बाने के लिए पेट्रोल से भी ज्यादा ज्वलनशील और बम से भी ज्यादा विस्फोटक हो सकती हैं। दुर्भाग्य से कुछ लोग ऐसे हैं जो ऐसे ही मौकों को खोजते रहते हैं ताकि विभिन्न जातियों एवं समुदायों के बीच भेद पैदा कर हिंसा जैसी स्थिति उत्पन्न कर सकें। हाथरस कांड में दरिंगदगी की शिकार बेटी के साथ गैंगरेप हुआ इसके कोई सुबूत नहीं हैं, लेकिन न्याय दिलाने के लिए वजिद लोगों ने गैंगरेप घोषित कर दिया।

हाथरस घटना में जिस तरह का आक्रोश विपक्षी पार्टियों में दिखा, अगर वास्तव में ऐसी संवेदनशीलता होती तो देश में हर पन्द्रह मिनट में रेप की घटना नहीं होती। हाथरस जैसी या इससे भी अधिक दरिंदगी बलरामपुर कांड की शिकार बेटी के साथ हुई, लेकिन पार्टियों में ऐसी संवेदनशीलता बलरामपुर कांड को लेकर क्यों नहीं दिखी? उत्तर प्रदेश में हर दिन औसतन रेप के नौ मामले होते हैं, क्या सभी मामलों में इतनी सजगता पार्टियां दिखाती हैं?

निश्चित रूप से हाथरस कांड में पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली निंदनीय थी, इसके लिए उनको दण्डित भी किया गया है। लेकिन जिस तरह हाथरस कांड को लेकर पार्टियों, प्रदर्शनकारियों ने दो जातियों के बीच भेद उत्पन्न करने का प्रयास किया वह निंदनीय है। सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि देश में ऐसा गिरोह हैं जो हर ऐसी जगहों पर पहुंचकर अपनी साजिशों को अंजाम देने के फिराक में रहता है जो सामाजिक, धार्मिक सौहार्द के लिहाज से संवेदनशील हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस कांड की आड में दंगा भड़काने की साजिशों का भंड़ाफोड़ किया है। सरकार के हाथ जो सुराग हाथ लगे हैं उनसे स्पष्ट है कि हाथरस कांड की आड में प्रदेश को फिर से एनआरसी विरोध की तरह एक साल के भीतर दूसरी बार जलाने की साजिश हो रही थी। यह गंभीर चिंता का विषय है। सरकार को पूरी साजिश का खुलासा करने के साथ दोषियों को हर हाल में कानून के शिकंजे में लाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...