back to top

विकसित भारत का संकल्प: प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें रोजगार मेले में 61 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 18वें रोजगार मेले में देश के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 61 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इन नियुक्ति पत्रों को मात्र नौकरी का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का ‘संकल्प पत्र’ और ‘राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण’ करार दिया।

उन्होंने गणतंत्र पर्व और पराक्रम दिवस जैसे राष्ट्रीय उत्सवों के बीच इस उपलब्धि को युवाओं के जीवन का नया अध्याय बताया और जोर देकर कहा कि सरकारी सेवा में शामिल होना संविधान के प्रति जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र सेवा का एक अनूठा अवसर है। प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है, जहाँ सड़क, रेल और हवाई अड्डों जैसे बुनियादी ढांचे में निवेश ने रोजगार के अभूतपूर्व अवसर पैदा किए हैं।

उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए बताया कि पिछले 11 वर्षों में कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी लगभग दोगुनी हो गई है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण सीमा सुरक्षा बल की ‘जीरो लाइन’ पर तैनात महिला टुकड़ियाँ और विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाओं में उनकी बढ़ती संख्या है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी आँकड़े साझा करते हुए बताया कि इनमें से अधिकांश नियुक्तियाँ गृह मंत्रालय और अर्धसैनिक बलों में हुई हैं। उन्होंने पिछली सरकार की तुलना में एनडीए शासनकाल में हुई अधिक नियुक्तियों का उल्लेख करते हुए सरकार की ‘मिशन मोड’ भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के कौशल विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...