back to top

अमेरिका को जल्द दोबारा खोलने की योजना : राष्ट्रपति ट्रम्प

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह देश को दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं। कोरोना वायरस के कहर के मद्देनजर देश में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी हैं। इस घातक वायरस से देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।

कोरोना वायरस पर एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा ्रकि मैं अपनी टीम और शीर्ष विशेषज्ञों से इस पर बातचीत कर रहा हूं और हम देश को दोबारा खोलने की योजना को पूरा करने के काफी करीब हैं। उम्मीद है ऐसा निर्धारित समय से पहले होगा, जो कि बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मेरे प्रशासन की योजना और दिशा-निर्देश अमेरिका के लोगों को सामान्य जीवन शुरू करने का आत्मविश्वास देंगे, जिनकी उन्हें जरूरत है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह हमें चाहिए। हम अपने देश को दोबारा खोलना चाहते हैं, हम फिर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। हमारा देश खुलने वाला है और वह सफलता पूर्वक खुलेगा। अमेरिका में मंगलवार को वायरस से संक्रमित कम से कम 1334 लोगों की जान गई थी और 24,895 नए मामले सामने आए थे। देश में अभी तक 5.8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और करीब 23,352 लोगों की इससे जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...