back to top

बच्चों के लिए फाइजर के टीके को मंजूरी, इन देशों में लगेगा वैक्सीन

लंदन। मॉडर्ना और फाइजर ने अपने आंकड़ों को जारी कर दिया है जिससे संकेत मिलता है कि उनके टीके किशोरों के लिये उपयुक्त और कोविड-19 की रोकथाम में बेहद प्रभावी हैं। कनाडा, अमेरिका और यूरोपीय संघ पहले ही 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को फाइजर का टीका लगाए जाने के लिये मंजूरी दे चुके हैं। ब्रिटेन ने भी अब 12 से 15 साल की उम्र के बच्चों को फाइजर के लिए फाइजर के टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। लेकिन कई कारणों से इसे तत्काल लागू करने को लेकर सवाल हो सकते हैं।

कोई टीका किसी के लिये लाभदायक है यह तीन चीजों पर निर्भर करता है: संक्रमण के बाद उनके गंभीर रूप से बीमार पड़ने की आशंका कितनी है, टीका कितना प्रभावी है और टीकाकरण का जोखिम कितना है। वयस्कों के मुकाबले बच्चों में कोविड-19 कम गंभीर होता है। सात देशों में हुए एक हालिया अध्ययन से संकेत मिलता है कि कोविड-19 से हुई 10 लाख मौत के मामलों में बच्चों की मौत के दो से भी कम मामले सामने आते हैं। भले ही टीका बच्चों पर बेहद प्रभावी हो, यह पहले से ही बेहद मामूली जोखिम को सिर्फ खत्म कर सकता है। निश्चित रूप से, अन्य समस्याएं, जैसे दीर्घकालिक कोविड आदि हैं लेकिन हम अभी यह नहीं जानते के बच्चों में यह कितनी सामान्य हैं।

हमें टीके से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते समय इसके फायदों को भी देखना होगा। अब तक के परीक्षण आश्वस्त करने वाले हैं, लेकिन इन अध्ययनों में टीके करीब 3000 युवा आबादी (12 से 17 साल उम्र के) को ही दिये गए हैं। यह दुर्लभ मामलों की पहचान के लिये बड़ी संख्या नहीं है। उदाहरण के लिये एस्ट्राजेनका टीके से जुड़े रक्त के थक्का जमने के मामलों को इससे ज्यादा बड़े वयस्क परीक्षण के दौरान नहीं देखा गया था। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) टीका लगवाने वाले किशोरों और बच्चों के दिल में सूजन की खबरों के मामलों को देख रहा है। हम नहीं जानते कि यह वास्तव में टीकों से संबंधित हैं या नहीं, इसकी वास्तविक दर क्या हो सकती है या क्या यह बच्चों से संबंधित है।

सुरक्षा प्रोफाइल के बारे में शेष अनिश्चितता और कम जोखिम वाली आबादी में अपेक्षाकृत कम लाभ के कारण हम यह सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं कि कोविड-19 टीके कुल मिलाकर बच्चों के सर्वाेत्तम हित में होंगे।

नैतिक सवाल

  • प्रत्यक्ष फायदों के साथ ही टीकों के महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष फायदे भी हैं: वे वायरस के प्रसार को रोकती हैं और अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाती हैं। अगर आप मामूली व्यक्तिगत लागत, जोखिम या बोझ से दूसरों की महत्वपूर्ण रूप से मदद करते सकते हैं तो ऐसा करना आपका नैतिक दायित्व है, बचाव में मदद पहुंचाने का तथाकथित दायित्व है।
  • बच्चों के टीकाकरण से सामूहिक (हर्ड) रोग प्रतिरक्षा प्राप्त करने और उम्रदराज बुजुर्गों की सुरक्षा में मदद मिल सकती है। इस वजह से कुछ नैतिकतावादी बच्चों में फ्लू टीका कार्यक्रम को लक्षित करने की पैरोकारी कर रहे हैं।
  • आंकड़ों से ऐसे संकेत मिलते हैं कि बच्चों के साथ रह रहे वयस्कों में संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा होता है। इस बात को लेकर भी कुछ चिंता हैं कि नए स्वरूपों के मामले बड़ी संख्या में युवा लोगों में हो रहे हैं।
  • इसबीच ऐसे साक्ष्य सामने आ रहे हैं कि कोविड टीके से वायरस का प्रसार रुकता है। हालांकि टीके की वजह से सामूहिक प्रतिरक्षा उस स्थिति में संभव नहीं है जब वायरस के स्वरूप एंटीबॉडी सुरक्षा से बचते हैं।
  • अगर सामूहिक प्रतिरक्षा वास्तव में संभव है तो इसे संभवत: 60 से 70 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण से हासिल किया जा सकता है। ब्रिटेन और कई दूसरे देशों में इसे बच्चों के टीकाकरण के बगैर भी हासिल करना संभव है।
  • लेकिन बच्चों का टीकाकरण गलत होगा इसकी एक ज्यादा महत्वपूर्ण वजह है। वैश्विक टीकाकरण वितरण और पहुंच में व्यापक असमानताएं हैं। टीकों की आपूर्ति की कमी के कारण नेपाल ने पिछले महीने टीकाकरण कार्यक्रम को मामलों के बढ़ोतरी के बावजूद रोक दिया। अब तक उसकी महज 2.5 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हुआ है।
  • पेरू में हाल में दुनिया में प्रति व्यक्ति कोविड से सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गर्इं लेकिन उसकी भी सिर्फ 4 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हुआ है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक टीके के 1.3 करोड़ खुराक (ब्रिटेन के सभी बच्चों के टीकाकरण के लिये पर्याप्त) पेरू जैसे देश में हजारों मौत को रोक सकती हैं।
  • संक्षेप में कहें तो हमें ज्यादा जरूरतमंद देशों में व्यापक टीकाकरण को हासिल करने की तत्काल आवश्यकता है क्योंकि अगर वायरस को उन देशों में बेलगाम फैलने दिया गया तो उन देशों में भी संक्रमण की और लहर आने का खतरा बना रहेगा जहां टीकाकरण की दर उच्च है।
  • टीकों के व्यापक अंतरराष्ट्रीय वितरण का आशय होगा कि विकसित देशों में युवा आबादी के लिये टीके गरीब देशों में मरने के ज्यादा जोखिम वाली आबादी की कीमत पर नहीं आएंगे। लेकिन आने वाले महीनों में और संभवत: उच्च आय वाले देशों में लंबे कोविड टीकाकरण अभियान में बच्चों को शामिल नहीं किया जाए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...