back to top

पर्याप्त संख्या में परीक्षण के बाद दी जाए कोरोना टीका के आपात उपयोग की अनुमति : संसदीय समिति

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता वाली एक संसदीय समिति ने सरकार से अनुशंसा की है कि उचित विचार-विमर्श और पर्याप्त संख्या में लोगों पर परीक्षण होने के बाद ही कोरोना वायरस के किसी टीके के आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति प्रदान की जाए।

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडु को सौंपी गई रिपोर्ट में गृह मामलों से संबंधित संसद की स्थाई समिति ने यह भी कहा है कि दवाओं की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने और निजी अस्पतालों पर नियंत्रण के लिए एक समग्र सार्वजनिक स्वास्थ्य कानून की जरूरत है। समिति की यह रिपोर्ट उस वक्त सामने आई है जब सरकार कम से कम तीन कंपनियों की ओर से आपात स्थिति में टीके के इस्तेमाल की अनुमति के लिए किए गए आवेदनों पर विचार कर रही है।

केंद्र ने मंगलवार को कहा कि भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और फाइजर के कोविड-19 टीकों के लिए आपात उपयोग मंजूरी की खातिर उनके आवेदनों पर विचार किया जा रहा है और दवा नियामक द्वारा इन कंपनियों से अधिक आंकड़ों की मांग करने से टीकाकरण समयसीमा पर असर नहीं पड़ेगा।

संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अतीत में किसी भी औषधि के आपात उपयोग की अनुमति नहीं दी है और ऐसे में कोरोना वायरस के टीके संदर्भ्र में भी शर्तों का पूरा किया जाना और परीक्षण के सभी चरणों का पूरा होना जरूरी है। रिपोर्ट में कहा गया है, छोटे जानवरों पर परीक्षण और पर्याप्त संख्या में इंसानों पर परीक्षण होना चाहिए। अगर आपात उपयोग की स्वीकृति दी जाती है तो वो उचित विचार-विमर्श एवं सावधानी के साथ दी जानी चाहिए तथा इस प्रावधान का बहुत ही विरले मामलों में इस्तेमाल होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...

UP ने फार्मर आईडी बनाने में दक्षता का लोहा मनवाया, केंद्र ने 20 मई तक बढ़ाई समय सीमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर कृषि के क्षेत्र में अपनी प्रशासनिक कुशलता और तकनीकी दक्षता का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: PM मोदी

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार न केवल अपनी एक्ट ईस्ट नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, बल्कि पूर्वोत्तर के...

दो दिवसीय दौरे पर यूपी आएंगे पीएम मोदी, काशी को देंगे ₹6,350 करोड़ की सौगात

बुधवार को मोदी हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर...