back to top

सपा-बसपा गठबंधन से सतर्क रहे जनता: शिवपाल सिंह यादव

फिरोजाबाद (उत्तरप्रदेश)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए जनता को आगाह किया कि वह इनसे सतर्क रहे क्योंकि ये लोग झूठ और अफवाह फैलाने में माहिर हैं।

शिवपाल ने एक चुनावी जनसभा में कहा

शिवपाल ने एक चुनावी जनसभा में कहा, सपा-बसपा गठबंधन से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि ए लोग झूठ और अफवाह फैलाने में माहिर हैं। यह गठबंधन समाज के किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं और अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग से विश्वासघात कर रहा है। शिवपाल फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद के लोगों को यहां के कांच उद्योग का संरक्षण करना होगा।

सपा सांसद अक्षय यादव पर आरोप लगाया कि

शिवपाल ने सपा सांसद अक्षय यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस क्षेत्र के मुद्दों की अनदेखी की है। उन्होंने फिरोजाबाद के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करने का वादा किया। शिवपाल ने सुबह फिरोजाबाद के ग्रीन पार्क में आम जनता के बीच समय बिताया और लोगों से संवाद किया। लोगों से बात करते हुए शिवपाल ने कई समस्याओं को गिनाया और जनता के विचार जाने। उसके बाद प्रसपा प्रमुख ने पास में बड़े हनुमान मंदिर और कैला देवी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव हमारे आपके और देश के भविष्य से जुड़ा है।

यह जंग सम्मान की है

उन्होंने कहा कि यह जंग सम्मान की है, गरीबों के हितों की है, जिसे हमें जीतना है। शिवपाल ने जसराना विधानसभा के कई गांवों में ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं। शिवपाल ने कहा कि आज के हालात में नौजवानों के भविष्य में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि हम फिरोजाबाद के विकास के लिए काम करेंगे और चूड़ी फैक्टरियों में काम करने वाले लेबरों के लिए एक लेबर कॉलोनी बनाएंगे। शिवपाल ने कहा, मैं सभी लघु उद्योगों को रफ्तार देने का काम करूंगा और ए वादा करता हूँ कि फिरोजाबाद को नौकरी का केंद्र बनाने के लिए काम करूंगा।

RELATED ARTICLES

अमरनाथ के लिए 3,823 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। अमरनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सोमवार को 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का 12वां जत्था जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से रवाना...

CM योगी ने गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं, बोले-गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

मिसाइलमैन डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर ओम बिड़ला और अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

उपराष्ट्रपति, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय मंत्रियों ने CRPF जवानों को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य...

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने से जुड़ा बिल

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक विरोधी बिल पेश किया। यह कदम नीट पेपर लीक के...

मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स ने 400 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी के पास दाखिल किए दस्तावेज

नयी दिल्ली।स्वर्ण आभूषण विनिर्माता और थोक वितरक कंपनी मास्टर चेन्स एन ज्वेल्स लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए...