back to top

कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों को एमआरएनए के केवल एक खुराक की जरूरत हो सकती

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए लोगों को टीके की दो खुराक के बजाए केवल एक खुराक की जरूरत हो सकती है अगर वे मॉडर्ना या फाइजर का कोविड-19 क टीका लगवा रहे हैं। यह जानकारी एक अध्ययन में दी गई है जिसमें टीके की आपूर्ति सीमित संख्या में होने की स्थिति में खुराक कम करने के तरीके सुझाए गए हैं।

विशेषज्ञों ने इस अध्ययन की अभी समीक्षा नहीं की है और न ही यह अभी प्रकाशित हुआ है। इसमें 109 व्यक्तियों में रोग प्रतिरोधी क्षमता का आकलन किया गया है। अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक एमआरएनए टीका की एक खुराक उन व्यक्तियों में ज्यादा असरदार होता है जो वायरस से उबर चुके हैं और उनमें कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी हुई है।

अनुसंधानकर्ताओं में अमेरिका के इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन के फ्लोरियन क्रैमर भी शामिल हैं। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने लिखा है, सार्स कोव-2 से जो लोग उबर चुके हैं उनमें टीके की पहली खुराक बूस्टर खुराक का काम करती है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एमआरएनए टीकों का विश्लेषण किया जिसमें वायरल जेनेटिक सामग्री के हिस्सों का इस्तेमाल किया गया है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि कोविड-19 से उबर चुके रोगियों में टीका लगाए जाने के बाद रोग प्रतिरोधक के स्तर की तुलना उन लोगों से की गई जिन्हें संक्रमण नहीं हुआ और जिन्हें टीके की दो खुराक लगाई गई। एक अन्य शोध में स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गए फाइजर-बायोएनटेक या मॉडर्ना टीके के एकल खुराक पर रोग प्रतिरोधक क्षमता का अध्ययन किया गया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...