back to top

प्रियंका चोपड़ा का महिला आरक्षण बिल पर आया रिएक्शन, कहा- इसे पारित करना सही दिशा में बड़ा कदम

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अगला कदम इसका त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन हो।

प्रियंका ने काफी समय से लंबित पड़े इस विधेयक के पारित होने का सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर स्वागत किया है। कुछ दिन पहले, संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित किया गया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में कहा, ऐतिहासिक उपलब्धि से नयी पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है। नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करना सही दिशा में उठाया गया कदम है, लेकिन अगला महत्वपूर्ण कदम इसका त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन है। यह एक ऐसा भारत है जो वास्तव में अपनी महिलाओं का समर्थन करता है और उन्हें सशक्त बनाता है।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने वाले विधेयक को बृहस्पतिवार को राज्यसभा की स्वीकृति मिलने के साथ इसे संसद की मंजूरी मिल गई। अब इसे अधिकांश राज्य विधानसभाओं की मंजूरी की आवश्यकता है।

हालांकि, यह आरक्षण जनगणना और परिसीमन कार्य पूरा होने के बाद ही लागू होगा। पूर्व में, अभिनेत्री कंगना रनौत, भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया, कीर्ति कुल्हारी ने विधेयक के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया था।

यह खबर पढ़े- एमपी, छत्तीसगढ़ में होगी हमारी जीत, राजस्थान में करीबी मुकाबला हो सकता है : राहुल गांधी

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...