back to top

पाकिस्तान ने आंशिक रूप से उड़ानों का परिचालन किया बहाल

लाहौर। पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को उड़ानों का परिचालन आंशिक रूप से बहाल करने दुनियाभर में हजारों विमान यात्रियों ने राहत की सांस ली। भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते दो दिन पहले पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया था।

सिविल एविएशन अथॉरिटी

सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने घोषणा की कि इस्लामाबाद, कराची, पेशावर और क्वेटा हवाई अड्डों पर शुक्रवार को उड़ान परिचालन बहाल कर दिया गया है। लेकिन पूर्वी हिस्से के लाहौर, मुल्तान, सियालकोट, फैसलाबाद और बहावलपुर के हवाई अड्डे चार मार्च तक बंद रहेंगे। हवाई क्षेत्र बंद होने से दुनियाभर में हजारों विमान यात्री फंस गए क्योंकि पिछले तीन दिनों में देश में आने-जाने वाली 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। उनमें दिल्ली की उड़ानें भी थीं। बुधवार को लाहौर हवाई अड्डे पर चार भारतीय यात्री भी फंसे थे।

वाणिज्यिक उड़ानों के लिए खोल दिए गए

सीएए ने कहा कि हवाई क्षेत्र वाणिज्यिक उड़ानों के लिए खोल दिए गए हैं लेकिन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन इन हवाई अड्डों से शनिवार सुबह से अपना परिचालन शुरू करेगी। भारत के साथ बढ़ते तनाव के चलते पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद करने से यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया के महत्वपूर्ण हवाई मार्गों पर प्रभाव पड़ा। एयर इंडिया, जेट एयरवेज, कतर एयरवेज और सिंगापुर एयरलाइंस जैसी विभिन्न एयरलाइनों ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे अपनी उड़ानों का मार्ग बदल रही हैं क्योंकि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...