back to top

शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स ने लगाया 901 अंक का गोता, निवेशकों को भारी नुकसान

मुंबई।पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से पैदा हुए दबाव के बीच बृहस्पतिवार को भारी बिकवाली हुई और घरेलू शेयर बाजार लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुए। निवेशक धारणा कमजोर होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स लगभग 900 अंक की भारी गिरावट के साथ 64,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया।

विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुस्त रुझानों के अलावा वाहन, वित्तीय एवं ऊर्जा शेयरों में भारी गिरावट के साथ विदेशी निवेशकों की ताजा बिकवाली ने भी बड़े पैमाने पर निराशा का माहौल बनाया है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 900.91 अंक यानी 1.41 प्रतिशत टूटकर 64,000 अंक से बहुत नीचे 63,148.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 956.08 अंक तक गिरकर 63,092.98 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 264.90 अंक यानी 1.39 प्रतिशत का गोता लगाते हुए 18,857.25 पर खिसक आया।

यह शेयर बाजारों में गिरावट का लगातार छठा सत्र रहा। गिरावट के इस दौर में अबतक सेंसेक्स में कुल 3,279.94 अंक यानी 4.93 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आ चुकी है जबकि निफ्टी 954.25 अंक यानी 4.81 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 4.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में भी खासी गिरावट रही।

दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में तेजी रही।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...