back to top

सीएए, एनआरसी के नाम पर भ्रम फैला रहा विपक्ष : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर सीएए, एनपीआर और एनआरसी के नाम पर भ्रम उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सवाल किया कि आखिर देश की छवि खराब करके आप क्या पाना चाहते हैं।

योगी ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर तंज किया आज भी तो आप सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुद्धिमान व्यक्ति बारबार ठोकर नहीं खाता। आप सीएए, एनपीआर और एनआरसी के नाम पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। आप समाज की अपूरणीय क्षति कर रहे हैं। आने वाली पीढ़ी इस कृत्य के लिए कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा आखिर संशोधित नागरिकता कानून को लेकर इतना बड़ा बवाल क्यों? मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर देश की छवि को खराब करके आप क्या पाना चाहते हैं? आप प्रदेश के विकास को रोक रहे हैं। देश की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष का रवैया बहुत गैर जिम्मेदाराना है।

इसी बीच, किसी विपक्षी सदस्य ने कुछ कहना चाहा, तभी योगी बोले आप एक बात को नोट कर लें.. किसी गलतफहमी का शिकार होंगे…. कयामत का दिन कभी नहीं आएगा… कानून को बंधक बनाकर अपने अनुसार चलाएंगे तो यह कभी नहीं हो पाएगा।

मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा, सीएए के मुद्दे पर हमने कभी नहीं कहा कि हम धरनाप्रदर्शन नहीं करने देंगे। हमने कहा कि आप शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दे दीजिए, लेकिन आगजनी करेंगे तो सम्पत्ति से वसूली भी करेंगे। क्योंकि ये मेरे घर की प्रॉपर्टी नहीं है।

इस पर सपा के इकबाल महमूद ने खड़े होकर कहा कि आप सबके मुख्यमंत्री हैं। सिर्फ भाजपा के मुख्यमंत्री नहीं हैं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सदन में बोल रहे हैं। बीच में बोलना ठीक नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के कहने पर महमूद बैठ गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सम्मान की भाषा में विश्वास करती है। प्रदेश में लोकतांत्रिक अधिकारों की छूट है, मगर सरकार इन अधिकारों की आड़ में आगजनी और तोडफ़ोड़ करने की छूट नहीं देगी। जिसने किया है उससे वसूली भी करेगी। योगी ने कहा कि सीएए के नाम पर विरोध प्रदर्शन अनावश्यक है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह चुके हैं कि वर्ष 1955 में कांग्रेस के बनाए गए कानून में सिर्फ एक संशोधन करके शरणार्थियों के लिए 11 के स्थान पर छह वर्ष रहने की बात कह दी गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में वह हर कानून लागू होगा जो देश की संसद पारित करेगी। उन्होंने कहा, हम नेशन फर्स्ट को मानने वाले लोग हैं। हमारे लिए कोई परिवार या व्यक्ति नहीं बल्कि देश पहले है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...