back to top

विपक्ष की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में सरकार को घेरने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टियां भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को विधानसभा के वर्तमान मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, हमारी पार्टी राज्य में खराब कानून व्यवस्था का मुददा उठाएगी।

उन्होंने कहा, महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, बाढ की समस्या, यूरिया का मुद्दा, पत्रकारों का उत्पीड़न जैसे मुद्दे पार्टी की ओर से उठाए जाएंगे। लल्लू कुशीनगर जिले में तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हैं। मोहनलालगंज (लखनऊ) से सपा विधायक अंबरीष पुष्कर ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चाहे कानून व्यवस्था का मसला हो या फिर कोरोना संकट। ऐसी आशंका भी है कि खुद भाजपा के ही विधायक कई मुद्दों पर सरकार पर निशाना साध सकते हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन गुरुवार को सदन की बैठक शुरू होने से पूर्व मुख्य विपक्षी दल सपा ने विधानभवन में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति और कोरोना वायरस महामारी से सरकार के निपटने के तौर तरीके को लेकर प्रदर्शन किया।

सपा के विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों ने विधान भवन परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। उनके हाथ में सरकार विरोधी बैनर थे। विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। हत्या, लूट, बलात्कार और अपहरण हर रोज हो रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं रह गया है।

बसपा के एक विधायक ने नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि पार्टी आजमगढ़ की हाल की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाएगी। विपक्षी दलों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के तौर तरीकों को लेकर भी सरकार को घेरने का इरादा किया है।

आजमगढ़ के बांसगांव में 14 अगस्त को ग्राम प्रधान सत्यमेव की हत्या के बाद भीड़ ने हिंसा की और एक बच्चे के वाहन से कुचल जाने पर हालात और बिगड़ गए। उग्र भीड़ ने कई वाहनों और एक पुलिस चौकी को आग लगा दी थी। लखीमपुर खीरी में 13 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

भदोही में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की दो दिन से लापता थी। उसका शव बाद में बरामद किया गया। पुलिस ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। इन सब वारदात के बीच प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को अपराध के आंकड़े जारी किए, जिनके मुताबिक 2020 में एक जनवरी से 31 जुलाई के बीच बलात्कार की 1216 घटनाएं हुईं, जो 2019 की समान अवधि में 1692 थीं।

आंकडों के मुताबिक 2020 की समीक्षाधीन अवधि में डकैती की 38 वारदात हुईं जो 2019 की समान अवधि में 68 थीं। जहां तक हत्याओं का सवाल है, 2020 की समीक्षाधीन अवधि में 2032 वारदात हत्याओं की हुई, जो 2019 की समान अवधि में 2204 थी। आंकडों में बताया गया कि 2020 की समीक्षाधीन अवधि में लूट की 792 वारदात हुईं, जो 2019 में 1379 थीं। इसी तरह फिरौती के लिए अपहरण की 15 वारदात 2020 की समीक्षाधीन अवधि में हुईं जबकि 2019 की समान अवधि में यह आंकडा 23 था।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

नयी दिल्ली। सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन - जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद...