back to top

विपक्षी दलों ने की जातिवार जनगणना संबंधी प्रस्ताव पारित करने की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्षी दलों ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा की तर्ज पर प्रदेश में भी जातिवार जनगणना संबंधी प्रस्ताव पारित करने की मांग की।

सपा, बसपा, कांग्रेस और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने शून्यकाल के दौरान मांग की कि विभिन्न विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए जातिवार जनगणना कराई जाए। सदन में सपा और विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने जाति आधारित जनगणना की मांग उठाते हुए जोर देकर कहा कि पिछड़ों को उनके अधिकारों से वचिंत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके निदान के लिए यह जरूरी है कि जनगणना के फार्म में पिछड़ी जाति का कॉलम बनाया जाए। लालजी वर्मा (बसपा) और आराधना मिश्रा (कांग्रेस) ने भी यही मांग उठाई। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस पर कहा कि यह मामला राज्य सरकार के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है।

इस पर रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के वक्त प्रधानमंत्री ने इस सिलसिले में वादा किया था और अब ऐसा करने में क्या कठिनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार विधानसभा ने भी इस सिलसिले में एक प्रस्ताव पारित किया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने जब उन्हें बोलने से मना किया तो सपा सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...