back to top

किक-2 पर चल रहा काम : साजिद नाडियाडवाला

मुंबई। निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने खुलासा किया है कि सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म किक 2 दिसंबर 2021 में प्रदर्शित होगी। उन्होंने कहा कि वह 2014 की सुपर हिट फिल्म किक के इस सीक्वल की पटकथा जल्द पूरी कर लेंगे।

हालांकि किक 2 से पहले सलमान और नाडियाडवाला कभी ईद कभी दिवाली के साथ दर्शकों के समाने आएंगे। इस फिल्म के 2021 में ईद पर प्रदर्शन की योजना है। फिल्मकार ने कहा, मैंने किक 2 से पहले ही इसकी पटकथा लिखनी शुरू कर दी थी। मैं और सलमान छह साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं और सा लग रहा है जैसे हमारे जुड़वा वाले दिन वापस आ गए हैं। कभी ईद कभी दिवाली अलग नजरिए वाली फिल्म है और हमें भरोसा है कि दर्शक सलमान को नए अवतार में देखकर बहुत खुश होंगे।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री का चुनाव अभी किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा किक 2 दिसंबर 2021 में आएगी और में इसकी पटकथा को पूरा करने की प्रक्रिया में हूं। साजिद ने पिछले सितंबर में कहा था कि किक 2 2020 की ईद पर रिलीज नहीं होगी। कभी ईद कभी दिवाली के लेखक व निर्माता नाडियाडवाला हैं और इसका निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...