पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत, चार घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप स्थित एक गांव में पाकिस्तान के सैनिकों ने शुक्रवार को गोले बरसाए। इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर और करनी इलाकों में गांवो औंर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने गांवों को निशाना बनाने के लिए 120-एमएम के मोर्टार इस्तेमाल किए। उन्होंने कहा कि इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने मुहंतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। आखिरी खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles