back to top

पुलवामा में हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के अवंतीपोरा के साइमोह में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अंतिम खबर मिलने तक अभियान जारी है।

जम्मू कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्टूीय सीमा पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप अग्रिम चौकियों एवं गांवों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि करोल अग्रिम सीमा चौकी इलाके में सीमापार से रात दस बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी होने लगी जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रात भर गोलीबारी चलती रही जो सुबह करीब साढ़े चार बजे समाप्त हुई। अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि इसी बीच, भारतीय सेना ने राजौरी जिले के कलाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के समीप एक मोर्टार गोले को निष्क्रिय कर दिया जिसे संघर्षविराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान ने दागा था लेकिन वह फटा नहीं था। अधिकारियों के अनुसार यह गोला खुले क्षेत्र में नजर आया और बाद में उसे सेना के बम निष्क्रिय दस्ते ने निष्क्रिय किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...