back to top

एक जून से 20 राज्यों में ‘एक राष्ट्र-एक राशन’ कार्ड : पासवान

नयी दिल्ली। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि एक जून से 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में महत्वाकांक्षी राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा एक राष्ट्र-एक राशनकार्ड को अमल में लाने की तैयारी है। इस पहल के तहत, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के पात्र लाभार्थी एक ही राशन कार्ड का उपयोग करके देश में कहीं भी किसी भी उचित मूल्य की दुकान से अपने हिस्से का खाद्यान्न ले सकेंगे।

पासवान ने संवाददाताओं से कहा, अब तक 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जोड़ा जा चुका है और ओडिशा, मिजोरम एवं नागालैंड जैसे तीन और राज्य भी तैयार हो रहे हैं। कुल 20 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश एक जून से राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी के शुभारंभ के लिए तैयार होंगे।

उन्होंने कहा कि राशन कार्ड के साथ आधार विवरण को सम्बद्ध करना और पीडीएस दुकानों पर पॉइंट आफ सेल मशीन स्थापित करना, राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी को प्रभावी रूप से सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह प्रक्रिया पहले ही, 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पूरी हो चुकी है, जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, यूपी, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन और दीव शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

गैर-आवश्यक आयात पर रोक, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोना-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत

नयी दिल्ली।सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ रहे दबाव के बीच गैर-आवश्यक आयात पर रोक लगाने के लिए...

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने...

लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, आवास के लिए रवाना

लखनऊ। अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गईं। उनके पति प्रतीक यादव...

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित: 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना...