back to top

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक मकान क्षतिग्रस्त

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गांवों और चौकियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा सोमवार को गोलाबारी की गई जिससे एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर में गोलीबारी और गोलाबारी सोमवार तड़के शुरू हुई, जिसका नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि बसोनी गांव स्थित मौलवी मुश्ताक का मकान सुबह करीब तीन बजकर 20 मिनट पर गोलाबारी में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुश्ताक और उसके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा के दोनों ओर से कई घंटों तक गोलाबारी चली।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles