back to top

वेनिस फिल्म महोत्सव में एकमात्र भारतीय फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन कलकत्ता

नयी दिल्ली। फिल्म निर्माता आदित्य विक्रम सेनगुप्ता का कहना है कि वंस अपॉन ए टाइम इन कलकत्ता उनकी तीसरी फीचर फिल्म और प्रतिष्ठित वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए चुनी जाने वाली भारत की एकमात्र फिल्म है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिये उन्होंने अपने शहर और दुनिया में एक खास पल को कैद करने की कोशिश है। सेनगुप्ता की पहली फिल्म आशा जोर माझे (लेबर आफ लव) ने 2014 में इस फिल्म महोत्सव के वेनिस डेज खंड में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के लिए फेडोरा पुरस्कार जीता था, जबकि उनकी दूसरी फिल्म, जोनकी का प्रीमियर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम 2018 में हुआ था। लेबर आॅफ लव ने एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। सेनगुप्ता ने साक्षात्कार में कहा कि यह सत्यजीत रे का जन्मशताब्दी वर्ष है, इसलिए वेनिस में एकमात्र भारतीय फिल्म के रूप में एक बंगाली फिल्म का होना विशेष है। पूरी टीम खुश है और हम सभी धन्य महसूस करते हैं।

 

उन्होंने सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म को कोलकाता शहर और इसके लोगों के लिए व्यक्तिगत अनुभूतियों और भावनाओं की परिणति बताया है। उन्होंने कहा कि हालांकि फिल्म कोलकाता पर केन्द्रित है, लेकिन हर जगह के लोग इसकी कहानी से जुड़ सकते हैं। सेनगुप्ता (37) ने कहा, मैं हमेशा सचेत रहा हूं कि सब कुछ अंतत: एक कहानी की तरह यादगार बन जाये। यहीं से शीर्षक का विचार आया। फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे लोग नहीं जुड़ सकते हों। उन्होंने कहा, हर कोई एक ऐसी दुनिया का प्रतीक है, जो सिर्फ अपनी नहीं है। उनमें से अरबों हैं और यह मेरे लिए बहुत आकर्षक है। उनमें से प्रत्येक के पास दुनिया को देखने का एक तरीका है, एक अलग सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि है, दुख, दर्द, प्यार और खुशी का उनका अपना विचार है। यह मानव चेहरों की सुंदरता है क्योंकि वे समय और धारणा को दर्शाते हैं। सेनगुप्ता भारत के युवा फिल्म निर्माताओं की बढ़ती सूची का प्रतिनिधित्व करते हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कहानियां बता रहे हैं जो अत्यधिक मूल और व्यक्तिगत हैं। यह पूछे जाने पर कि उनके जैसे युवा फिल्म निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए ऐसी व्यक्तिगत कहानियों के साथ आने के लिए क्या प्रेरित करता है, सेनगुप्ता ने कहा कि इसका कुछ संबंध हो सकता है कि वे एक साधारण समय के दौरान कैसे बड़े हुए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...