back to top

एमपी की तर्ज पर यूपी में भी चलेगी विधानसभा सत्र की कार्रवाई

  •  सर्वदलीय बैठक सम्पन्न, विस अध्यक्ष को सभी दलों ने सहयोग देने का दिया समर्थन

लखनऊ। विधान सभा के आगामी सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में सभी दलीय नेताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा बुलायी गयी।

बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, सपा से राकेश प्रताप सिंह, बसपा विधानमण्डल दल के नेता लालजी वर्मा द्वारा भाग लिया गया। विस अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कोरोना की विषम परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश में विधान सभा का सत्र बुलाया जा रहा है, इससे पूर्व मध्य प्रदेश के अतिरिक्त अन्य किसी राज्य में कोरोना महामारी के दौरान सत्र आहूत नहीं किया गया है अत: उत्तर प्रदेश राज्य इस संबंध में मानक निर्धारित करेगा।

सदन में सभी दलों के सदस्य भौतिक दूरी बनाये रहते हुए भूतल पर एवं प्रथम तल पर बैठने तथा दर्शक दीर्घा का भी प्रयोग सदस्यों के बैठने के लिए किया जाने पर विचार किया गया।

सभी सदस्यों को सदन में जाने से पूर्व सैनिटाइजेशन एवं मास्क आदि की व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श हुआ। सदन के अन्दर प्रवेश के लिए भी ‘हां’ और ‘ना’ लाबी के द्वार भी खोले जाने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

सदन में सेन्ट्रल एयर कंडिशनर को सुरक्षित रूप से संचालित किए जाने के लिए भारत सरकार द्वारा इस संबंध में निर्गत किये गये दिशा-निदेर्शों का अनुपालन करने एवं अल्ट्रावाइलेट रेज के फिल्टर भी लगाये जाने पर विचार किया गया।

दीक्षित ने कहा कि संसद में पूर्व सांसदों को पास न जारी
करने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी सदन के सत्र के दौरान पूर्व विधायकों के प्रवेश-पत्र भी सत्र के दौरान निलम्बित रखे जाने पर विचार किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के प्रवेश पत्र भी स्थगित रहेंगे। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कैफिटेरिया को संचालित नहीं किया जाएगा। उपर्युक्त सभी विषयों पर सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गयी।

बैठक में सभी नेताओं द्वारा अध्यक्ष को इस के लिए धन्ववाद दिया गया कि उन्होंने समय से पूर्व इन बिन्दुओं पर चर्चा की तथा कोरोना के मध्य सदन को संचालित करने के विषय को गंभीरता से लिया। अध्यक्ष के द्वारा यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के इस सत्र की ओर देश की सभी विधान सभाओं की दृष्टि रहेगी।

अत: हम लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोरोना महामारी के मध्य संवैधानिक बाध्यता के कारण संचालित किये जाने वाले इस सत्र में कोरोना के सभी प्रोटोकाल का गंभीरता से अनुपालन करते हुए मर्यादित ढ़ंग से सम्पन्न करायें।

अध्यक्ष द्वारा इस के लिए सभी दलों के नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की एवं यह अनुरोध किया गया कि वह अपने दल के सभी सदस्यों को भी इस आशय के निर्देश दें कि इन विषम परिस्थितियों में सदस्यों के सहयोग से ही सुरक्षित रूप से सदन की बैठक संचालित की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...