back to top

सावन के पहले सोमवार को यूपी एसटीएफ ने किया दुर्दांत अपराधी का खात्मा

शार्प शूटर शाहरुख पठान उर्फ़ शाहरुख खलापार मेरठ एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, कई संगीन मामलों में था वांछित

मुजफ्फरनगर । सावन के पावन महीने के पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दुर्दांत अपराधी और शार्प शूटर शाहरुख पठान उर्फ़ शाहरुख खलापार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़ा यह कुख्यात अपराधी हत्या, रंगदारी और गवाहों को धमकाने जैसे संगीन मामलों में वांछित था। एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने उसे थाना छपार क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया, लेकिन घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

शाहरुख पठान ( निवासी खलापार जनपद मुजफ्फरनगर) पर हत्या, रंगदारी, धमकी व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उसका नाम कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में सामने आया था और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।

अपराध की लंबी फेहरिस्त

वर्ष 2015 में मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस कस्टडी में रहते हुए शाहरुख ने आसिफ जायदा नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसी केस में जेल जाने के बाद वह संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं के संपर्क में आया और उनके लिए काम करने लगा। जेल से रिहा होने के बाद वर्ष 2016 में वह फरार हो गया।

फरारी के दौरान शाहरुख ने वर्ष 2017 में हरिद्वार के कंबल व्यापारी गोल्डी की हत्या कर दी। इसी वर्ष उसने मुजफ्फरनगर में आसिफ जायदा मर्डर केस के गवाह और उसके पिता की भी हत्या कर दी थी। इस मामले के बाद उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया।

बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और गोल्डी हत्याकांड में संजीव जीवा के साथ उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर आने के बाद भी उसका आपराधिक चरित्र नहीं बदला और उसने गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया। संभल जिले में हत्या के प्रयास और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें वह वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ और बरामदगी

14 जुलाई को एसटीएफ की टीम को शाहरुख के छपार थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। जब टीम ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एक 30 एमएम पिस्टल (बरेटा),एक 32 एमएम रिवॉल्वर (ऑर्डिनेंस),एक देसी 9 एमएम पिस्टल,बिना नंबर की सफेद ब्रेज़ा कार,कुल 63 ज़िंदा कारतूस (विभिन्न बोर के),6 खोखा कारतूस बरामद हुए है।

शाहरुख के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज कुल 11 संगीन मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या (धारा 302), गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, धमकी, हत्या का प्रयास, और गुंडा एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...