back to top

दिल है कि मानता नहीं के 30 साल पूरे होने पर पूजा भट्ट ने कहा, विशेषज्ञों की नजर में था जोखिम

मुंबई। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने सोमवार को दिल है कि मानता नहीं के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया और याद किया कि कैसे कुछ लोगों ने इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को बहुत जोखिम भरौ बताया था। फिल्म में आमिर खान मुख्य किरदार में थे। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित और गुलशन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी।

 

अकादमी पुरस्कार जीतने वाली 1934 की हॉलीवुड क्लासिक फिल्म इट हैपन्ड वन नाइटै पर आधारित फिल्म दिल है कि मानता नहीं के जरिये पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बड़े पर्दे पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में अभिनेत्री को बड़े घर की एक उत्तराधिकारी के रूप में दिखाया गया है जो अपने फिल्म स्टार प्रेमी (समीर चित्रे द्वारा अभिनीत किरदार) के साथ घर से भाग जाती है, लेकिन रास्ते में वह रघु (आमिर खान) से मिलती है और उससे प्यार कर बैठती है।

 

पूजा भट्ट ने ट्विटर पर फिल्म की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें अनुपम खेर, टीकू तलसानिया और राकेश बेदी भी हैं। उन्होंने कहा, दिल है कि मानता नहीं के 30 साल पूरे हुए। एक ऐसी फिल्म के निर्माण में सहायता करने के लिए गुलशन कुमार का आभार व्यक्त करती हूं, जिसे विशेषज्ञों ने काफी जोखिम भरा बताया था। संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने इस फिल्म का संगीत तैयार किया था, जो काफी लोकप्रिय रहा था। फिल्म के गाने समीर, फैज अनवर और रानी मलिक ने लिखे थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...