back to top

प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे पर बीबीडी डेंटल कॉलेज ने जगाई जागरूकता, वेबिनार और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता। बाबू बनारसी दास कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज (बीबीडी यूनिवर्सिटी) में ‘प्रोस्थोडॉन्टिस्ट डे’ के उपलक्ष्य में प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं क्राउन एंड ब्रिज विभाग द्वारा शैक्षणिक और जन-जागरूकता गतिविधियों की एक शानदार श्रृंखला आयोजित की गई। बीबीडीयू की चांसलर श्रीमती अलका दास गुप्ता एवं प्रो-चांसलर विराज सागर दास की प्रेरणा से संपन्न हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मौखिक स्वास्थ्य और खोए हुए दांतों के प्रतिस्थापन में प्रोस्थोडॉन्टिक उपचार के महत्व को समझाना था।

आयोजन के दौरान एक विशेष वेबिनार का संचालन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ वक्ता डॉ. मंजू वी. ने आधुनिक प्रोस्थोडॉन्टिक देखभाल और नवीनतम तकनीकों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इस अवसर पर न केवल अकादमिक चर्चाएं हुईं, बल्कि विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए चैंबर डेकोरेशन और टूथ प्रिपरेशन जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों और संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीता पासरिचा ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए जोर दिया कि दांतों का न होना केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि पोषण, बोलने की क्षमता और समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, इसलिए सही समय पर विशेषज्ञ की सलाह अनिवार्य है। वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज उपाध्याय ने प्रोस्थोडॉन्टिक्स की भूमिका को स्पष्ट करते हुए बताया कि कैसे डेंचर, क्राउन, ब्रिज और डेंटल इम्प्लांट के जरिए मरीजों की मुस्कान और आत्मविश्वास को वापस लौटाया जाता है। इस सफल आयोजन ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामुदायिक सेवा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...