back to top

कृषि कानूनों पर अखिलेश यादव ने कहा- यही हालात रहे, तो देश फिर गुलाम हो जाएगा

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। केन्द्र के नए कृषि कानूनों से सिर्फ कॉरपोरेट्स का भला होने का आरोप दोहराते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो देश फिर से गुलाम हो जाएगा। मवाना में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने देश में व्यापार करने आई ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का संदर्भ देते हुए कहा, जिन्होंने इतिहास पढ़ा होगा वे जानते होंगे कि व्यापार करने वाली एक कंपनी कैसे सरकार बन गई। एक कानून पास हुआ और कंपनी कानून बन गई।

उन्होंने ब्रिटिश कंपनीाशासन के दौरान किसानों पर अत्याचार के खिलाफ हुए आंदोलनों का हवाला देते हुए किसानों से कहा कि जो लड़ाई उस समय लड़ी गई थी। उसकी आज भी जरूरत है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए ज्यादातर क्रांतिकारी मजदूर या किसान के बेटे थे। उन्होंने कहा, ये तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे।

लोकसभा सीटों की संख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण होने के संदर्भ में उन्होंने कहा, बताया जाता है कि जो हस्तिनापुर से जीत जाता है, उसी की सरकार बनती है। लोगों से उत्तर प्रदेश में सपा को जीत दिलाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, अगर भाजपा ने उत्तर प्रदेश खो दिया तो वह दिल्ली भी खो देगी।

किसान आंदोलन का विरोध करने वालों को असामाजिक बताते हुए यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा, किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाया। गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान गन्ना भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। उप्र में भाजपा शासन के चार साल पूरे होने पर सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों पर कटाक्ष करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, चार साल से जश्न मना रही है सरकार बताओ, किसान क्यों परेशान है।

सपा ने जितनी गन्ने की जितनी कीमत बढ़ाई थी उतनी आप क्यों नहीं बढ़ा पाए। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को गलत बताते हुए उन्होंने कहा, देश के बैंक डूबने लगे हैं, नौजवानों के पास काम नहीं है, ऐसे में देश को विश्वगुरु बनाने का सपना दिखाने वाले लोग ही बताएं कि देश कैसे विश्वगुरु बनेगा। इस मौके पर यादव ने शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...