back to top

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर जेल से कासगंज जिला कारागार भेजा गया

गाजीपुर । बाहुबली नेता रहे मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को सरकार के आदेश के बाद गाजीपुर जेल से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात उमर को कासगंज के लिए रवाना किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने उमर अंसारी को कासगंज भेजे जाने की पुष्टि की।

पांडेय ने कहा कि उमर अंसारी को कासगंज जिला कारागार भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक उमर अंसारी को तीन अगस्त को अदालत में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, यह मामला उनके पिता की जब्त की गयी संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर एक याचिका से जुड़ा है। गाजीपुर पुलिस ने उमर को राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किया था।

उमर पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त की गई अपने परिवार की संपत्तियों को छुड़ाने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करके अपना दावा सही साबित करने के लिये जाली दस्तावेज पेश किए। पुलिस बयान के अनुसार उन दस्तावेजों पर उमर की मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर हैं। अफशां फरार है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बयान में कहा गया, धोखाधड़ी की गतिविधि का पता चलने पर उमर अंसारी के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...

रचनात्मक माहौल बच्चों की प्रतिभा को देता है नई दिशा : जय कृष्ण अग्रवाल

प्रेरित करना किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डिवेलपमेंट प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

आज रात से लगेगा खरमास, एक माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

धनु संक्रांति वाला खरमास करीब 15 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच लगता हैलखनऊ। होली के बाद खरमास की शुरूआत शनिवार से होगी। ज्योतिषाचार्यों...

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...