back to top

खाद्यान्न गोदाम व राशन दुकानों में तैनात किये जायेंगे अधिकारी : अवस्थी

-5572 क्रय केन्द्रों से 86 लाख कुन्तल गेहूं की खरीद

-3,31,42,167 कार्डो पर खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में स्थित प्रत्येक खाद्यान्न गोदाम के साथ प्रत्येक राशन की दुकान पर अधिकारी की तैनाती की जानी चाहिए, जो यह सुनिश्चित करे कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन हो रहा है अथवा नहीं साथ ही यह भी सख्ती से देखे कि किसी भी प्रकार से घटतौली न होेने पाए।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की मंडियों को दिनभर खोले जाने के निर्देश दिए है जिससे वहां पर भीड़ न एकत्र होने पाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो सके।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में स्थापित 5572 क्रय केन्द्र के माध्यम से लगभग 86 लाख कुन्तल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। प्रदेश में लगभग 97 प्रतिशत गेहूं एवं अन्य फसलों की कटाई का कार्य किया जा चुका है। प्रदेश में प्रचलित कुल 3,55,27,928 राशन कार्डो के सापेक्ष लगभग 3,31,42,167 कार्डो पर खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण किया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 792 सरकारी तथा 1139 स्वैच्छिक कम्यूनिटी किचन के माध्यम से 12,77,267 लोगों को फूड पैकेट्स वितरित किये गये हैं। प्रदेश में यूपीडा के अन्तर्गत 5,000 से अधिक मशीनें तथा 11,000 से अधिक श्रमिक कार्य कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा 14,400 करोड़ से अधिक की लागत के कार्य प्रारम्भ हो गये हैं, जिसमें 5336 श्रमिक कार्यरत है। 28,928 ग्राम पंचायतों में संचालित परियोजनाओं में लगभग 10 लाख अकुशल श्रमिक कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...