back to top

यूपी दिवस में ओडीओपी महिला समूहों की भी हो भागीदारी : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के संबंध में सभी ज़रूरी तैयारी समय से पहले कर ली जाये। उन्होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के दौरान ओडीओपी महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये।

मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में एक बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या न आये। इसके मद्देनज़र खरीद केंद्रों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काटों की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि किसानों को समय पर भुगतान हो जाये।

योगी ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ज़रूरी है कि बजट की आवंटित धनराशि का सदुपयोग किया जाये। उन्होंने बजट राशि के इस्तेमाल के संबंध में सभी विभाग के विभागाध्यक्षों को समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से विचार-विमर्श कर अगले वित्तीय वर्ष के बजट को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाये। केंद्र सरकार द्वारा अगले वित्तीय वर्ष का केंद्रीय बजट बनाये जाने का कार्य प्रगति पर है। इसके मद्देनज़र प्रदेश सरकार के जिस विभाग द्वारा अब तक प्रस्ताव नहीं भेजे गये हैं, वह जल्द अपने प्रस्ताव भेज दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। युवा वर्ग को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देने के मद्देनज़र उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में स्थापित किये जाने वाले राज्य विश्वविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कराया जाये। उन्होंने कहा कि सभी निमार्णाधीन मेडिकल काॅलेज पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर बनाये जायें, जिससे आमजन को समय से उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वरासत अभियान को पूरी गति से संचालित किया जाये।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...