back to top

जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा ओडिशा

भुवनेश्वर । इस साल नवंबर दिसंबर में होने वाला जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप ओडिशा में होगा जो भारत में खेलों के गढ के रूप में अपनी पहचान बनाकर कई बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी कर चुका है। यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक कलिंगा स्टेडियम पर खेला जायेगा जो सीनियर पुरूष विश्व कप 2018 की मेजबानी कर चुका है। ओडिशा और उत्तर प्रदेश दोनों ने मेजबानी की इच्छा जताई थी लेकिन राष्ट्रीय टीम का टाइटल प्रायोजक होने के कारण ओडिशा को तरजीह दी गई। भारत ने 2016 में लखनऊ में जूनियर हॉकी विश्व कप जीता था। आगामी टूर्नामेंट में 16 टीमें खिताब के लिये खेलेंगे। ओडिशा में सीनियर विश्व कप 2018 के अलावा एफआईएच विश्व लीग 2017 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2014 भी हो चुकी है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरूवार को यहां एक समारोह में उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया ने हाल ही में ओडिशा सरकार से दो महीने के भीतर पुरूष हॉकी जूनियर विश्व कप की मेजबानी में मदद मांगी थी।

 

पटनायक ने कहा , महामारी के बीच ऐसे टूर्नामेंट की मेजबानी की तैयारी के लिये समय बहुत कम है। लेकिन चूंकि देश की प्रतिष्ठा का सवाल है तो हमने हामी भर दी। उन्होंने कहा , मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम घरेलू हालात का फायदा उठाकर फिर खिताब जीतेगी। पटनायक ने टूर्नामेंट के लोगो और ट्रॉफी का भी अनावरण किया। भारतीय पुरूष टीम के तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने और महिला टीम के चौथे स्थान पर रहने के बाद से ओडिशा की भारतीय हॉकी के पुनरोत्थान में भूमिका की तारीफ की जा रही है।।

 

 

जूनियर विश्व कप में भारत के अलावा कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, बेल्जियम, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, अमेरिका , कनाडा, चिली और अर्जेंटीना भाग लेंगे। आस्ट्रेलिया ने कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों के चलते नाम वापिस ले लिया है। ओडिशा में 2023 सीनियर पुरूष विश्व कप भी होना है। पटनायक ने कहा कि ओडिशा देश में हॉकी का गढ है और राज्य सरकार खेल के विकास के लिये आगे भी सहयोग करती रहेगी। हमें एफआईएच ओडिशा पुरूष जूनियर विश्व कप में भाग ले रही 16 शीर्ष टीमों का इंतजार है। कोरोना काल में उन्हें सुरक्षित माहौल देना हमारी प्राथमिकता होगी। एफआईएच प्रमुख नरिंदर बत्रा ने कहा कि भुवनेश्वर में बेहतरीन बुनियादी ढांचे को देखते हुए उन्हें यकीन है कि टूर्नामेंट कामयाब होगा।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...