back to top

कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से दोगुने से अधिक : सरकार

नई दिल्ली। देश में अब तक 4,54,049 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है, जो कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कुल 3,930 सत्रों में 2,23,669 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

देश में अब तक आयोजित 7,860 सत्रों में कुल 4,54,049 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर दो लाख (2,00,528) रह गई है, जो कुल मामलों का सिर्फ 1.90 प्रतिशत है, जबकि दैनिक नए मामलों में भी काफी गिरावट आई है। मंगलवार को संक्रमण के 10,064 नए मामले सामने आए, जो पिछले करीब सात महीनों में एक दिन में सामने आए मामलों के लिहाज से सबसे कम है। 12 जून, 2020 को 10,956 नए मामले आए थे।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, दैनिक नए मामलों की संख्या में गिरावट के साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। मंत्रालय ने बताया, ‘टीका लगवाने वाले लोगों की कुल संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या के दोगुने से भी अधिक है।’ संक्रमण की जांच संबंधी बुनियादी ढांचे की संख्या में वृद्धि के साथ ही कोविड-19 संक्रमण दर में काफी गिरावट आई है।

मंत्रालय ने बताया कि भारत की साप्ताहिक संक्रमण दर 1.97 प्रतिशत है, जबकि 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कम है। बयान में कहा गया कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश में लगभग आठ महीनों के बाद 24 घंटे के अंतराल में 140 से कम (137) मृत्यु हुई हैं। देश में ठीक हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,02,28,753 हो गई है।

देश में 24 घंटे की अवधि में कुल 17,411 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वाले नए लोगों में से 80.41 प्रतिशत लोग दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 3,921 नए मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कुल 3,854 लोग ठीक हुए, जबकि छत्तीसगढ़ में 1,301 लोग ठीक हुए हैं संक्रमण के नए मामलों में से 71 फीसदी मामले छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए हैं।

केरल में सबसे अधिक 3,346 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 1,924 और 551 नए मामले आए हैं। 24 घंटे की अवधि में हुईं कुल मौतों में 72.99 प्रतिशत मौतें आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं। महाराष्ट्र में 35 मौतें हुई हैं। केरल में 17 मौतें हुईं जबकि पश्चिम बंगाल में 10 और लोगों की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...