back to top

उप्र में संक्रमितों की संख्या 49 पहुंची, 14 ठीक हुए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड19 के छह नए मामले सामने आने के साथ इस संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान नोएडा में कोविड19 संक्रमण के चार और गाजियाबाद में दो नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। उन्होंने बताया कि इनमें नोएडा में 18, आगरा में नौ, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में पांच, पीलीभीत में दो, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एकएक मरीज शामिल है। प्रसाद ने बताया कि इनमें से 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें आगरा के सात, नोएडा के चार, गाजियाबाद के दो तथा लखनऊ का एक व्यक्ति शामिल है।

बाकी 35 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। सभी की हालत स्थिर है। प्रमुख सचिव ने प्रदेश में कोविड19 के कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि यह संक्रमण उन्हीं लोगों को हुआ है जो बाहर से आए हैं या उनके करीबी सम्पर्क में आए थे। कम्युनिटी ट्रांसमिशन का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि कोविड19 संक्रमण से उबरकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने का ख्याल रखना होगा। प्रसाद ने बताया कि कोविड19 की टेस्टिंग के लिए इस समय प्रदेश में आठ प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। इसके अलावा झांसी प्रयागराज और लखनऊ में भी लैब खोलने की कार्वाई शुरू की गई है।

प्रदेश में इस वक्त 4255 आइसोलेशन बेड तैयार हैं। सरकारी क्षेत्र में हमारा प्रयास है कि हम 15 हजार बेड उपलब्ध कराएं। इसके अलावा निजी क्षेत्र से भी बातचीत की जा रही है और जरूरत पडऩे पर निजी क्षेत्र से भी बेड लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन के लिए 6000 से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं।

प्रदेश के 75 जिलों में से अभी तक 12 जिलों में ही कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों के लिए आईसीएमआर की सिफारिश पर हाइड्रॉक्सिल क्लोरोफीन दवा मंगा ली गई है। प्रसाद ने ताकीद की कि यह दवा आम जनता के लिए नहीं है। भारत सरकार ने इसे शेड्यूल एक्स में ला दिया है और कोई दुकानदार बिना पर्चे के इसे नहीं बेच सकता।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...