back to top

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 305 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या अब तक बढ़कर 305 हो गई है, जिनमें से 159 मामले तबलीगी जमात से जुडे हैं। लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद खोले जाने संबंधी मीडिया खबरों के बीच सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि तबलीगी जमात के मरीजों की संख्या आधे से भी ज्यादा है, ऐसे में संवेदनशीलता बढ़ने के कारण यह कहा नहीं जा सकता कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुल पाएगा या नहीं।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं से कहा, कुल 305 मामले प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के आए हैं और इनमें से 159 मामले तबलीगी जमात से जुडे हैं। तबलीगी जमात से जुडे मरीजों की संख्या आधे से भी अधिक है। इसके कारण संवेदनशीलता बढी है। अवस्थी ने कहा कि पहले चरण में उन लोगों को देख रहे हैं जो मरीज हैं यानी 159 लोगों को देख रहे हैं। दूसरे चरण में उन बी श्रेणी के लोगों को देख रहे हैं जो 159 लोगों से जुडे हैं और तीसरे चरण में सी श्रेणी के लोगों को देख रहे हैं जो बी श्रेणी से जुडे हैं।

उन्होंने कहा, संवेदनशीलता बढने के कारण 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुल पाएगा या नहीं, कहा नहीं जा सकता। एक भी मामला अगर प्रदेश में रह जाता है तो लॉकडाउन खोलना उचित नहीं होगा क्योंकि जितनी भी व्यवस्था लॉकडाउन के संबंध में की गई और उससे जो फायदा हुआ, मामले काबू में आए हैं ….. एक भी मामला रह जाता है तो लॉकडाउन खोलने पर वापस वही (खराब) स्थिति आ जाएगी। अवस्थी ने पुन: स्पष्ट किया कि पिछले चार पांच दिन में मरीजों की जो संख्या बढी है, उसे देखते हुए लॉकडाउन खुलेगा या नहीं, यह कहना जल्दबाजी होगी। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढने की वजह से संवेदनशीलता बढ गई है।

उन्होंने बताया कि कल से आज तक में 27 मामले सामने आए है। इनमें से 21 मामलों के तबलीगी जमात ए जुड़े होने की पुष्टि हुई है। आगरा से दो मामले हैं, लखनऊ से पांच मामले हैं (सभी तबलीगी जमात), गौतमबुद्ध नगर से तीन, कानपुर से एक (तबलीगी जमात), शामली से पांच (सभी तबलीगी जमात), कौशाम्बी से एक, बिजनौर से एक (तबलीगी जमात), सीतापुर से आठ (सब तबलीगी जमात) और प्रयागराज से एक (तबलीगी जमात) का मामला है।

अवस्थी ने बताया कि तबलीगी जमात के सबसे ज्यादा मामले आगरा में 29 हैं। लखनऊ में 12, गाजियाबाद में 14, लखीमपुर खीरी में तीन, कानपुर सात, वाराणसी चार, शामली 13, जौनपुर दो, बागपत एक, मेरठ 13, हापुड तीन, गाजीपुर पांच, आजमगढ तीन, फिरोजाबाद चार, हरदोई एक, प्रतापगढ तीन, सहारनपुर 13, शाहजहांपुर एक, बांदा दो, महाराजगंज छह, हाथरस चार, मिर्जापुर दो, रायबरेली दो, औरैया एक, बिजनैर एक, सीतापुर आठ, प्रयागराज एक और बाराबंकी में एक मामला है।

उन्होंने कहा, प्रदेश में जब तक एक भी मामला कोरोना वायरस संक्रमण का बच जाता है, लॉकडाउन नहीं खोलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच की सुविधा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों में जांच सुविधा नहीं हेगी, वहां टेस्टिंग कलेक्शन सेंटर बनाएंगे।

अवस्थी ने अपील करते हुए कहा कि किसी भी जनपद में धर्मस्थल या अन्य स्थान पर कोई भी रह गया है, जो संदिग्ध है, जिसकी तबियत खराब है या जिसने बीमार के साथ संपर्क किया है, विलंब ना करे क्योंकि जितना विलंब करेंगे, प्रदेश उतना पीछे रहेगा। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के आंकडों की वजह से कोरोना वायरस के जो केसेज बढे हैं, वह चिन्ता का विषय हैं इसलिए लॉकडाउन पर फिर विचार करना होगा कि 14 के बाद खुल पाएगा या नहीं। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन खोला जाएगा तो सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारा प्रदेश कोरोना वायरस मुक्त हो। हालांकि अभी संभावना नहीं है कि (लॉकडाउन) जल्दी खुल पाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...