back to top

देशभर में एनएसजी कमांडो कर रहे हैं आतंकवाद निरोधक सशस्त्र अभ्यास

नयी दिल्ली। आतंकवाद रोधी बल राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न शहरों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक साथ कमांडो अभ्यास कर रहा है। एनएसजी,विमान अपहरण और बंधक बनाए जाने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह अभ्यास कर रही है। सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभ्यास के तीसरे वार्षिक संस्करण को गांडीव नाम दिया गया है और उक्त स्थानों पर 22 अगस्त को इसकी शुरुआत की गई है। एनएसजी का यह कमांडो अभ्यास 28 अगस्त तक चलेगा। गांडीव महाभारत में अर्जुन के धनुष का नाम था।

 

बयान में कहा गया, इस अभ्यास में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के विभन्न शहरों के उन स्थानों को शामिल किया गया है जो आतंकी घटनाओं के संभावित लक्ष्य हो सकते हैं। इसमें 30-35 ऐसे स्थानों को चुना गया है। गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर में सशस्त्र कमांडो यह अभ्यास करेंगे। बयान में कहा गया कि विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य एजेंसियों और विदेशी प्रतिनिधि इन अभ्यासों को देखेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...