back to top

अब मुंबई में भी गूंजेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का डंका

मुंबई/लखनऊ । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब उत्तर प्रदेश की औद्योगिक और कारोबारी ताकत की साक्षी बनने जा रही है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 से पहले देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में आयोजित किए जा रहे रोड शो की श्रृंखला में यह चौथा मेगा आयोजन 25 जुलाई को मुंबई के चर्चगेट स्थित आईएमसी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वालचंद हीराचंद हॉल में आयोजित होगा।

दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों में हुए आयोजनों में निवेशकों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और उद्योगजगत से जुड़े लोगों ने उत्तर प्रदेश की नीतियों पर जिस भरोसे और उत्साह के साथ सहभागिता की, उसने यूपी को एक नई पहचान दी है। अब मुंबई में यह आयोजन न केवल निवेश की नई संभावनाओं को खोलेगा, बल्कि यूपी के व्यापारिक विजन को देश और दुनिया के सामने और मजबूती से रखेगा।

इस मेगा रोड शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार के निर्यात विजन 2025 को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है। इस आयोजन का नेतृत्व राज्य सरकार के एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान करेंगे। ‘टीम योगी’ के अधिकारी राज्य में हो रहे बुनियादी बदलावों, बेहतर अधोसंरचना, उद्योग मित्र नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सुधारों की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में विदेशी राजनयिक, दूतावास अधिकारी, उद्योग संगठन, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, निवेशक, तकनीकी स्टार्टअप्स और एमएसएमई बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

रोड शो में उत्तर प्रदेश के टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग तथा ओडीओपी जैसे ब्रांड्स की दमदार प्रस्तुतियां होंगी। बेंगलुरू में यूपी की औद्योगिक शक्ति को मिली सराहना के बाद अब मुंबई में यह एक और बड़ा मंच होगा जहां यूपी के इनोवेशन और इंटीग्रेशन का प्रभाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर है।ओडीओपी के माध्यम से हर जिले की पहचान को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचाया जा रहा है। यह रोड शो न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भी स्थापित करेगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई के बाद इस रोड शो श्रृंखला का अंतिम आयोजन 30 जुलाई को अहमदाबाद में होगा। इन सभी आयोजनों का मकसद 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के प्रति उत्साह और भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह ट्रेड शो ‘इनोवेट, इंटीग्रेट, इंटरनशनलाइज’ के विजन के साथ उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कारोबारी मानचित्र पर एक मजबूत पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...